शहर में एक कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटने की घटना सामने आई है।

मुंगेर. शहर में एक कारोबारी से 6 लाख रुपए लूटने की घटना सामने आई है। मुंगेर जिले के कासिम बाजार में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एएसपी हरिशंकर कुमार ने कहा- सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द अपराधियों को हम पकड़ लेंगे।

शहर के लक्ष्मीनारायण शाह की मिठाई की दुकान है। सोमवार सुबह उनका बेटा और एक स्टाफ पैसा कलेक्ट करने गए थे। पैसा लेकर दोनों वापस आ रहे थे, इसी बीच अपराधियों ने उन्हें रोककर 6 लाख 31 हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया। बदमाशों की फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred