यह हैं उभरते क्रिकेटर ईशान किशन का घर। ईशान टीम इंडिया में 11 के अंदर खेलें, इसे लेकर पूरा परिवार छठ मैया से प्रार्थना कर रहा है। ईशान के मम्पी-पापा ने व्रत रखा है। ईशान का परिवार छठ मनाने अपने पैतृत्व घर नवादा पहुंचा है।

नवादा. छठ पूजा का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। शनिवार को इसका तीसरा दिन था। यह पर्व बिहार और झारखंड में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यह है भारतीय टीम के उभरते क्रिकेटर ईशान किशन का परिवार। ईशान के घर में इस बार छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह है। ईशान के माता-पिता कई सालों से लगातार अपने पैतृत्व घर में छठ पूजा मनाने आ रहे हैं। ईशान की मां सुचित्रा सिंह और पिता प्रणव कुमार पांडेय बताते हैं कि इस बार छठ पर उनके घर में काफी उत्साह है। घर की छत पर एक छोटा-सा कुंड बनाया गया है। वे यहीं अर्घ्य देंगे। ईशान की दादी डॉ. सावित्री शर्मा भी अपने पोते के लिए पहले छठ का व्रत रखती आई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


देवधर ट्रॉफी खेल रहे हैं ईशान

छठ पूजा पर ईशान अपने घर नहीं आ सके हैं। दरअसल, वे रांची में देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए की तरफ से खेल रहे हैं। हालांकि वे रोज ही घर पर फोन से बात करते हैं। ईशान की दादी कहती हैं कि अगर उनके पोते का सिलेक्शन टीम इंडिया में 11 के अंदर होता है, तो वे अगले साल खुद छठ का व्रत रखेंगी।