रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के बिहारशरीफ से सामने आया है। जहां सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी पत्नी को हत्या कर दी। बताया जाता है कि जवान का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसका पत्नी विरोध कर रही थी।  

बिहारशरीफ। पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक विवाहिता को काफी महंगा पड़ा। ससुराल में जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। रिश्ते को शर्मसार करने वाला ये मामला बिहार के बिहारशरीफ जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत नारी-किशुनपुर गांव की है। विवाहिता की हत्या का मामला सामने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका सीआईएसएफ जवान कृ़ष्ण बल्लभ यादव के 35 वर्षीया पत्नी रंजू कुमारी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतका के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मामले में पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग निवासी मृतका के भाई शशिभूषण कुमार ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें पति, उसकी प्रेमिका समेत चार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने प्रह्लादनगर गांव में कार्रवाई कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या का आरोप मृतका के परिजनों ने लगाया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपों में मृतका के भाई ने बताया है कि कुछ साल पहले उन्होंने बहन की शादी की थी। शुरुआत में बहन की गृहस्थी ठीक-ठाक चली। हाल में रंजू को पता चला कि उसके पति का बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके में एक युवती से अवैध संबंध है। जिसका वह विरोध करने लगी। 

विवाहिता के साथ मारपीट करते थे ससुरालवाले 
विरोध से बौखलाए पति और उसके परिजन बहन को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। रात में पति समेत अन्य आरोपियों ने जबरन रंजू की जहर खिला हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताय कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद से लॉकडाउन की इस स्थिति में नारी-किशुनपुर गांव में मातम का माहौल है।