गुरुवार शाम में शाम में तेजस्वी-रेचल अग्नि के सात फेरे लेकर पति-पत्नी बन गए। इस मौके पर पूरा लालू यादव परिवार अपनी बेटियों और दमाद के साथ मौजूद था। लेकिन तेजस्वी की छोटी बहन और लालू की बेटी रोहिणी आचार्या इस शादी में शामिल नहीं हो सकी हैं।

नई दिल्ली/पटना. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और रेचल परिणय सूत्र में बंध गए। दोपहर में दोनों की सगाई हुई और शाम में तेजस्वी-रेचल (Rachel) अग्नि के सात फेरे लेकर पति-पत्नी बन गए। इस मौके पर पूरा लालू यादव परिवार अपनी बेटियों और दमाद के साथ मौजूद था। लेकिन तेजस्वी की छोटी बहन और लालू की बेटी रोहिणी आचार्या (rohini acharya) इस शादी में शामिल नहीं हो सकी हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने भाई और भाभी तस्वीर शेयर करते हुए आशीर्वाद दिया है। साथ कुछ इमोशन बातें लिखी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हे बने तेजस्वी को बहन ने यूं दिया आशीर्वाद
बहन रोहणी ने भाई को ट्वीट कर शादी की बधाई दी और दूल्हा-दुल्हन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। रोहणी ने अपने ट्वीट में लिखा-हम नही है पास फिर भी मेरा आशीर्वाद है दोनो के साथ। दोनों के साथ. Tutu (तेजस्वी) और Rachel (एलेक्सिस), दोनों को बधाई. तुम दोनों को जीवन में खुशियां मिले, यही दुआ है।

Scroll to load tweet…

मेरे भाई के सिर पर सजा सेहरा
बता दें कि रोहिणी ने तेजस्वी की शादी से पहले भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा लिखा था, ‘भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला।

काफी करीबी लोग शादी में हुए शामिल
यह शादी मीसा भारती के दिल्‍ली के साकेत स्थित के सैनिक फार्म में संपन्न हुई। जिसमें दोनों के परिवारों के सदस्‍य और करीबी रिश्‍तेदार शामिल हैं। कार्यक्रम में पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, भाई तेजप्रताप यादव और UP के पूर्व CM अखिलेश यादव भी पत्नी डिंपल के साथ शामिल हुए।

Scroll to load tweet…

तेजस्वी ने 7 साल पुरानी दोस्त रेचल को बनाया दुल्हन
 तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन रेचल की दोस्ती 7 साल पुरानी है। वह चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं। दोनों दिल्ली के आरके पुरम में साथ में दिल्ली पब्लिक स्‍कूल (DPS) पढ़ते थे। वहीं, 2014 से करीब आ गए थे। दोस्ती प्यार में बदली और आज शादी हो रही है।

यह भी पढ़ें-Tejashwi Yadav Wedding: लाल जोड़े में दुल्हन, गोल्डन शेरवानी में तेजस्वी, अखिलेश यादव पत्नी के साथ पहुंचे

यह भी पढ़ें-ट्रैफिक जाम में फंसे तेजप्रताप, उधर Tejashwi Yadav ने पहना दी सगाई वाली अंगूठी, बीच सड़क गुस्सा हो गए बड़े भाई

यह भी पढ़ें-तेज प्रताप से पूछा Tejashwi Yadav की दुल्हन का नाम, तो चिढ़ गए..बोले-जेठ हूं छोटी बहू का नाम नहीं ले सकता हूं

तेजस्वी ने 44 हजार रिश्ते ठुकराए, क्योंकि हरियाणा की छोरी पर अटका रहा दिल..जानिए दोनों की लव केमिस्ट्री..

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की, कल दिल्ली में सगाई, जानें कौन है दुल्हनियां

तेजस्वी यादव बनने जा रहे दूल्हा, जानें लालू की सभी बेटियों का किनसे हुआ है ब्याह, कोई पायलट तो कोई है राजनेता

सामने आई तेजस्वी की होने वाली दुल्हनिया की तस्वीर, लालू यादव के दोस्त की भतीजी बनने जा रही उनकी बहू!