आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने दो महीने पहले ही शादी की और अब अचानक से आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रही है। लोग उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एलान किया है कि वे मां बनने वाली हैं। उन्होंने दो तस्वीरों के साथ न्यूज ब्रेक की है, जो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो गई हैं कि महज 7 घंटे में इन्हें 51 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, शादी के दो महीने बाद ही आलिया के प्रेग्नेंट होने वाली बात सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं उतर रही हैं और वे तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

आलिया भट्ट की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "यह अच्छा है। लेकिन कुछ जल्दी नहीं हो गया?" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "बहुत तेज़ निकले।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म का प्रमोशन या कुछ और है।" एक यूजर ने पूछा है, "बेबी के लिए शादी किए हो या शादी के लिए बेबी। खैर, मुबारक हो।" एक यूजर का कमेंट है, "रणबीर भाई खुद का करियर तो नहीं बना पाया, इसका अभी खा गया।" एक यूजर ने लिखा है, "बहुत जल्दी नहीं हो गई। सॉरी रणबीर कपूर को भूल गया था। शायद पहले से ही हो चुकी होगी, तभी रणबीर को शादी करनी पड़ गई।" एक यूजर का कमेंट है, "इतना जल्दी तो पिज़्ज़ा भी डिलीवर नहीं होता है इंडिया में, ये कैसे हुआ?"

14 अप्रैल 2022 को हुई आलिया-रणबीर की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में हुई थी। इस बेहद प्राइवेट सेरेमनी में आलिया और रणबीर के पैरेंट्स और गिने-चुने रिश्तेदारों के अलावा चुनिंदा फ्रेंड्स शामिल हुए थे। वैसे रणबीर और आलिया इससे पहले 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। उनका अफेयर 2018 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। 9 सितम्बर को यह फिल्म रिलीज होगी।

'शमशेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं रणबीर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों ही रिलीज हुआ है। करन मल्होत्रा के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। 22 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बात आलिया की करें तो उन्हें पिछली बार राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' में उन्हें देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रणबीर कपूर के साथ ही है।

और पढ़ें...

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर आया पिता महेश भट्ट का रिएक्शन, मां और सासू मां भी फूली नहीं समा रहीं

शादी के 8 महीने बाद ही मां बन गई थीं आलिया भट्ट की सास, उम्र में बहू के मुकाबले 7 साल छोटी थीं

मां बनने वाली हैं 29 साल की आलिया भट्ट, शादी के दो महीने बाद फोटो शेयर कर दी खुशखबरी