अनिल कपूर का बेटा हर्षवर्धन कपूर ( Harshvardhan Kapoor) बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हो गए थे। वहीं, अर्जुन कपूर (arjun kapoor) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिनकी अब रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मुंबई. बॉलीवुड में कोरोना विस्फोट हुआ है। कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं कई इससे उबर भी गए हैं। इसी में एक नाम कपूर परिवार का भी है। अनिल कपूर (Anil kapoor) और बोनी कपूर (Boney kapoor) का परिवार इस महामारी की चपेट में आ गया था। अर्जुन कपूर (arjun kapoor) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिनकी अब रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ उनकी बहन अंशुला कपूर का भी रिपोर्ट निगेटिव आया है। यानी दोनों भाई-बहन कोरोना मुक्त हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, अनिल कपूर का बेटा हर्षवर्धन कपूर ( Harshvardhan Kapoor) बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हो गए थे। अब इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी कोरोना की चपेट में आने के बाद होम क्वारंटाइन थे। सभी के कोरोना निगेटिव आने के बाद कपूर परिवार में खुशी का माहौल है।

दूसरी बार कोरोना के चपेट में आए अर्जुन कपूर

बता दें कि अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉजीटिव हुए हैं। अर्जुन इससे पहले साल 2020 में भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। एक महीने बाद उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। अर्जुन कपूर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोविड पॉजीटिव थीं। लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

नए साल पर मलाइका और अर्जुन कोरोना की वजह से हुए दूर

कोरोना होने की वजह से कपल ने साथ में नए साल का जश्न नहीं मनाया। काफी वक्त से एक दूसरे के साथ डेट कर रहे अर्जुन और मलाइक अब मिलकर एक दूसरे को नए साल की बधाई दे सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने इस दौरान अपने प्यार का इजहार करते दिखाई दिए। 

बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में

बता दें कि बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संगीतकार विशाल ददलानी, कुब्रा सैत, प्रियदर्शन, महेश बाबू, लक्ष्मी मांचू, स्वरा भास्कर, मधुर भंडारकर, मिथिला पालकर सहित कई ऐसे कलाकार हैं जो बीते एक हफ्ते में कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें:

मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदिया लगाकर Sapna Choudhary ने साड़ी में दिखाएं दिलकश अंदाज, वायरल हुए फोटोज

कौन हैं एक्टर सिद्धार्थ जो Saina Nehwal को लेकर आ गए चर्चा में, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Sara ali khan बकरी चराती और ट्रैक्टर चलाती आई नजर, फैंस बोले- बिल्कुल सही काम मिला है ब्यूटीफुल