कोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया जूझ रही है वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ गए हैं। कई इसकी वजह से अपनी जान गवां चुके हैं तो कई इससे जंग जीतकर अपने परिवार में वापस लौट चुके हैं।

मुंबई. कोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया जूझ रही है वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ गए हैं। कई इसकी वजह से अपनी जान गवां चुके हैं तो कई इससे जंग जीतकर अपने परिवार में वापस लौट चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर कुमार सानू कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। 14 अक्टूबर को उन्हें परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। इस बीच उनको कोरोना हो गया तो प्लान कैंसिल करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार से मिलने जाना था US 

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि पूरे लॉकडाउन भर वो लगातार काम करते रहे हैं। करीब 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। कुमार सानू ने बताया था कि वो अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हैं। फाइनली 20 अक्टूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाएंगे। कुमार सानू ने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे, लेकिन अब लगता है कि कोरोना के चलते उनकी सारी प्लानिंग चौपट हो गई है। 

परिवार आएगा मुंबई!

हालांकि, कोरोना की वजह से उन्हें प्लान कैंसिल करने पड़े। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीएमसी ने वो फ्लोर सील कर दिया है, जिसमें कुमार सानू रहते हैं। लॉस ऐंजेलिस से उनकी पत्नी सलोनी ने बताया, अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वह यूएस आएंगी। फिलहाल सिंगर क्वॉरंटीन हैं। सलोनी ने कहा कि कुमार सानू उन लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।