वेटरन एक्ट्रेस माला सिन्हा (Mala sinha ) वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नहीं। लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 50 के दशक में 'डार्लिंग दीवा' के रूप में पहचाने जाने वाली माला सिन्हा की लाइफ से जुड़ी एक ऐसी कहानी आए दिन वायरल होती है, जिसे जब भी को जानता या सुनता है वो दंग रह जाता है। आइए बताते है माला सिन्हा की लाइफ से जुड़ी एक मोस्ट डर्टी कंट्रोवर्सी।

एंटरटेनमेंट डेस्क.माला सिन्हा ((Mala sinha ) जिसके बात हुस्न के साथ-साथ हुनर भी था। जिसने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिग के लिए भी पैशन था। लेकिन पर्दे पर अदाकारी का जलवा कामय करने के लिए संगीत को कुर्बान कर दिया। 50 के दशक में 'डार्लिंग दीवा' कहलाने वाली माला सिन्हा अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्मे दी। 40 साल तक उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। अपने पहले दो दौर में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल रही। लेकिन इन सबके बाद भी उनके ऊपर एक टैग लगा हुआ था। वो टैग था कंजूस होने का।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 नवंबर 1936 को नेपाल के एक क्रिश्चियन परिवार में जन्म लेने वाली माला सिन्हा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की। वो एक बंगाली फिल्म जय वैष्णोदेवी में काम की। इसके बाद 1952 में फिल्म रोशनारा से अपना सिनेमेटिक डेब्यू किया था। इसके बाद वो लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। 'प्यासा' (1957), 'फिर सुबह होगी' (1958), 'धूल का फूल' (1958) समेत कई सुपरहिट मूवी की। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी सिनेमा में पहली कुंवारी मांग की भूमिका निभाई। कहा जाता है कि वो अपने समय से आगे थीं। फिल्मों का चुनाव और सफलता की कहानी इसकी पुष्टि करता है। माला सिन्हा 1974 तक बॉलीवुड पर शासन किया।

माला सिन्हा पैसों के लिए बोल दी थी ये बात

सफलता के कई मुकाम हासिल करने के बाद भी माला सिन्हा काफी कंजूस बोली जाती थी। वो अपना काम खुद करती थी और कभी घर में नौकर नहीं रखा। उनके पिता अल्बर्ट सिन्हा भी काफी कंजूस थे। बताया जाता है कि 1978 में उनके घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। उनके बाथरूम की दीवार से 12 लाख रुपए बरामद किए गए थे। माला सिन्हा पैसों के लिए इस हद तक गिर गई थी कि उन्होंने कोर्ट में कह दिया कि ये पैसे उन्होंने वेश्यावृत्ति करके कमाए हैं। अदाकारा का यह बयान आज भी काफी चर्चा में रहता है।

माला सिन्हा आखिरी बार 1994 में पर्दे पर दिखाई दी थीं

माला सिन्हा बॉलीवुड से नाता तोड़ चुकी हैं। उन्होंने साल 1994 में आखिरी फिल्म 'जिद' की थी।उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा बॉलीवुड में एंट्री ली थी। राजा हिंदुस्तानी में उनके ऊपर फिल्माया गाना 'परदेसी परदेसी'आज भी लोगों की जुबान पर है। लेकिन वो यहां कुछ खास हासिल नहीं कर पाईं। 

और पढ़ें:

कंगना रनौत से लेकर इन सेलेब्स के फैमिली रिश्ते थे खराब,एक ने तो पापा पर लगाए थे ऐसे आरोप, जानकर दंग रह जाएंगे

शॉर्ट्स का बटन खोल नेहा मलिक ने किया सेक्सी डांस, Video देख लोग बोले-आधा क्यों खोला पूरा...