बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन 55 साल की उम्र में अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार वो कोरोना पॉजिटिव हो जाने की वजह से हैडलाइन्स में आ गए हैं। मिलिंद ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, एक्टर ने इससे द्यादा जानकारी शेयर की है। 

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन 55 साल की उम्र में अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार वो कोरोना पॉजिटिव हो जाने की वजह से हैडलाइन्स में आ गए हैं। मिलिंद ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, एक्टर ने इससे द्यादा जानकारी शेयर की है। पति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 26 साल छोटी पत्नी अंकिता कोंवर ने दिल को छू जाने वाला पोस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिलिंद ने क्या किया ट्वीट?

मिलिंद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'टेस्ट पॉजिटिव आया है। क्वारनटीन हूं।' मालूम हो कि मिलिंद एक फिटनेस फ्रीक हैं और ज्यादातर प्राकृतिक और बुनियादी चीजों से जुड़े रहने में यकीन रखते हैं। वह फिटनेस के लिए अपने फैन्स को भी लगातार वीडियो व तस्वीरें शेयर करते प्रेरित करते रहते हैं। बीते कुछ महीनों में वो वैकेशन के लिए गोवा गए हुए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गईं।

Scroll to load tweet…

पत्नी ने किया दिल को छू जाने वाला पोस्ट

मिलिंद सोमन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनकी 26 साल छोटी पत्नी अंकिता कोंवर ने दिल को छू जाने वाला पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'तुम्हारे सिवा कुछ भी मायने नहीं।' इस पोस्ट में उन्होंने मिलिंद के साथ अपनी एक प्यारी सी कोजी होते हुए फोटो शेयर की है। 

View post on Instagram