मुंबई। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले मदालसा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो 'रसोड़े में कौन था' (Rasode Mei Kaun Tha) पर परफॉर्म करती नजर आई थीं। इसी बीच, हैलोवीन के मौके पर मदालसा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पीछे एक भूत नजर आ रहा है। मदालसा जहां भी जाती हैं उनको डरावनी चीजें दिखने लग जाती हैं।  

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

मदालसा ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जब आप ज्यादा हॉरर फिल्में देखने लग जाते हैं तो ऐसा ही होता है। बता दें कि हैलोवीन (Halloween) एक प्राचीन त्योहार है, जिसे यूरोपीय देशों और अमेरिका में फसल कटने के अंतिम दिन मनाया जाता है। कई सालों से हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन (Halloween Day) दुनिया भर में मनाया जाता है।

अनुपमा में काव्या झवेरी का रोल कर रहीं मदालसा :
बता दें कि मदालसा ने मिथुन के बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती से शादी की है। मदालसा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं, वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मदालसा इन दिनों पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। मदालसा मशहूर एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। 

2 साल पहले की की मिथुन के बेटे से शादी : 
शीला शर्मा ने 90 के दशक की महाभारत में देवकी का रोल निभाया था। मदालसा शर्मा और मिमोह चक्रवर्ती की शादी जुलाई, 2018 में हुई थी। मदालसा ने 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा मदालसा ने कन्नड़ फिल्म ‘शौर्य' में भी काम किया है।