शाहरुख़ खान अपनी कमबैक फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उनके फैन्स भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म ने OTT राइट्स से तगड़ी कमाई कर ली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म 'पठान' (Pathaan) भले ही विवादों में घिरी हो। भले ही इस पर बैन लगाने की मांग की जा रही हो, लेकिन यह फिल्म रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में झंडे गाढ़ रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही अपने बजट की 40 फीसदी रिकवरी कर ली है। यह रिकवरी फिल्म के OTT राइट्स की बिक्री से हुई है, जो अच्छी खासी मोटी रकम में बेची गई है। यह रकम इतनी है कि इससे इस साल की सबसे ज्यादा यानी लगभग 1278 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली 'KGF Chapter 2' जैसी फिल्म का निर्माण किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राइम वीडियो को बेचे गए OTT राइट्स

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के OTT राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को बेचे गए हैं और इसके लिए मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपए वसूले हैं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज के लगभग 2 महीने बाद ही इसका प्रीमियर OTT पर कर दिया जाएगा। यानी कि 25 जनवरी को सिनेमागारों में रिलीज होने जा रही 'पठान' को घर बैठे दर्शक मार्च के अंत में या अप्रैल की शुरुआत में OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन मीडिया में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि बीते शनिवार ही मेकर्स की डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ डील हुई है।

फिल्म के गाने पर छिड़ा हुआ है विवाद

'पठान' का टीजर 2 नवम्बर को शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर रिलीज किया था और फिर 12 दिसंबर को इसका पहला गाना 'बेशरम रंग' दर्शकों तक पहुंचा। शिल्पा राव की आवाज़ वाला यह गाना इसमें दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी की वजह से विवादों में घिरी हुई है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बिकिनी के इस रंग को सनातन धर्म का अपमान बताया है और इसे फिल्म से हटाने की मांग की है। कई अन्य सामाजिक, राजनीति और धार्मिक संगठन भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

4 साल बाद लीड रोल में दिखेंगे SRK

बात फिल्म की करें तो 'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। शाहरुख़ खान इस फिल्म से 4 साल बाद बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में लीड रोल करते देखा गया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी। 'पठान' में शाहरुख़ खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है।

और पढ़ें...

सलमान खान को बड़ी अम्मी ने रस्सी से बांधकर कुए में फेंक दिया था, जानिए एक्टर के दिलचस्प किस्से

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड से तुनिशा शर्मा की ख़ुदकुशी का कनेक्शन, एक्ट्रेस की मां ने किया शॉकिंग खुलासा

2023 में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं मलाइका अरोड़ा, ये 5 कपल भी बन सकते हैं पति-पत्नी

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की थी ख़ुदकुशी, उनकी हत्या हुई थी? ढाई साल बाद चौंकाने वाला खुलासा