Bank Holiday Today: आज 10 नवंबर को बैंकों की छुट्टी है या नहीं? गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा के चलते कई शहरों में काम नहीं होगा। घर से निकलने से पहले RBI हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें।

Bank Open or Not Today: अगर आप आज मंगलवार को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। घर से निकलने से पहले एक बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। वरना बैंक के गेट पर लटकता ताला देखकर आपका मूड, टाइम और पेट्रोल तीनों खराब हो सकते हैं। RBI के ऑफिशियल कैलेंडर के मुताबिक, 10 नवंबर को कई शहरों में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद (Bank Holiday on 10 November) हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में SBI, HDFC या PNB जैसे बैंक खुले हैं या नहीं...

आज कहां-कहां बंद हैं बैंक?

  • मुंबई (Mumbai)
  • बेंगलुरु (Bengaluru)
  • अहमदाबाद (Ahmedabad)
  • नागपुर (Nagpur)
  • देहरादून (Dehradun)
  • बेलापुर (Belapur)
  • गंगटोक (Gangtok)

क्या बाकी शहरों में आज बैंक खुले हैं?

अगर आपका शहर इस लिस्ट में नहीं है, तो वहां बैंक नॉर्मल दिनों की तरह खुलेंगे। आप बैंक जाकर सभी जरूर काम कर सकते हैं। फिर भी घर से निकलने से पहले अपनी लोकल ब्रांच में एक बार कंफर्म जरूर कर लें, ताकि बाद में आपको किसी भी तरह से परेशान न होना पड़े।

आज किसी चीज की छुट्टी है?

त्योहारों का सीजन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। आज कई राज्यों में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja), दिवाली-बलिप्रतिपदा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत न्यू ईयर बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी खास मौके के कारण रीजनल (क्षेत्रीय) स्तर पर बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है।

आज बैंक बंद है, तो पैसों का काम कैसे होगा?

बैंक की ब्रांच भले ही बंद हो, लेकिन सिस्टम पूरी तरह से चालू है। अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए या किसी को अर्जेंट पेमेंट करना हो, तो आपके पास 3 बेहतरीन ऑप्शंस 24x7 अवेलेबल हैं।

UPI: Google Pay, PhonePe या Paytm से पैसों का लेन-देन बिना रुके चलता रहेगा।

नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप (Net Banking): आपको NEFT या RTGS के जरिए बड़ा फंड ट्रांसफर करना है, तो अपने बैंक की मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ATM सर्विसेज: कैश निकालने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है, आपके नजदीकी ATM हमेशा की तरह चालू रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर पर आधारित है। हर राज्य और शहर में स्थानीय त्योहारों के हिसाब से बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए, किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा, ऑफिशियल वेबसाइट या कस्टमर केयर से छुट्टियां कंफर्म जरूर कर लें।