India AI Impact Summit 2026: एआई अब दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है और दिल्ली में हो रहे इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 के बीच एक नाम की चर्चा काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं कॉलेज ड्रॉपआउट से एआई किंग बनने वाले इस शख्स की कहानी... 

AI King Success Story: एआई अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं रहा, यह ग्लोबल पावर, इकोनॉमी और आने वाले फ्यूचर की दिशा तय करने वाला सबसे बड़ा टूल बन चुका है। इसी बदलते दौर के बीच दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन हो रहा है, जहां दुनियाभर की टेक कंपनियों के दिग्गज जुटे हुए हैं। इस ग्लोबल इवेंट के बीच एआई किंग सैम अल्टमैन की चर्चा भी खूब है, जो खुद भी इंडिया एआई इंपैक्ट समिट का हिस्सा हैं। इन्होंने ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लैब से निकालकर हमारे मोबाइल और लैपटॉप तक पहुंचाया। आइए जानते हैं इस एआई दिग्गज की पूरी लाइफ जर्नी, कंट्रोवर्सी और सक्सेस स्टोरी...

बिना डिग्री पूरी किए कॉलेज छोड़ा

1985 में अमेरिका के सेंट लुइस में जन्मे सैम को बचपन से कंप्यूटर का शौक था। 8 साल की उम्र में उन्होंने ऐपल मैकिंटोश (Apple Macintosh) पर कोडिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University में कंप्यूटर साइंस पढ़ने के लिए एडमिशन लिया, लेकिन अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए डिग्री पूरी किए बिना ही 2005 में पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने Loopt नाम का एक ऐप शुरू कर लाखों डॉलर जुटाए, लेकिन उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ नहीं मिली। आखिरकार इसे बेच दिया। लेकिन यहां सैम को काफी कुछ सीखने को मिला, जिनमें सबसे बड़ी सीख थी कि फेल होना गलत नहीं, वहीं रुक जाना गलत है।

'Y Combinator' से 'OpenAI' तक की जर्नी

Loopt के बाद सैम दुनिया के बड़े स्टार्टअप प्लेटफॉर्म 'Y Combinator' से जुड़े और 28 साल की उम्र में उसके प्रेसिडेंट बन गए। 2015 में उन्होंने OpenAI की शुरुआत की। उनके साथ कई बड़े नाम जुड़े, जिनमें एलन मस्क (Elon Musk) भी शामिल थे। 30 नवंबर 2022 को ChatGPT लॉन्च हुआ, जिसने सिर्फ 5 दिन में 10 लाख यूजर्स जुटा लिए और आज इसका इस्तेमाल दुनियाभर में हो रहा है। AI के दौर को रफ्तार यहीं से मिली। नवंबर 2023 में OpenAI के बोर्ड ने अचानक सैम को CEO पद से हटा दिया। खबर ने टेक दुनिया में हलचल मचा दी, लेकिन कुछ ही दिनों में कर्मचारी, इन्वेस्टर्स और खासकर माइक्रोसॉफ्ट के सपोर्ट से सैम की वापसी हो गई।

सैम अल्टमैन की पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सी

2024 में सैम ने अपनी फ्रेंड ओलिवर मुल्हेरिन (Oliver Mulherin) से शादी की। उन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा डोनेट करने का वादा भी किया। हालांकि, 2025 में परिवार से जुड़े एक कानूनी मामले की खबर भी सामने आई, जिसे सैम और उनके परिवार ने पूरी तरह गलत बताया। इसके अलावा AI की रेस में एलन मस्क से भी उनकी खटास खुलकर सामने आई। अरबों डॉलर के ऑफर और कानूनी लड़ाई की खबरें सुर्खियों में रहीं। AI की दुनिया में ये सबसे बड़ी राइवलरी मानी जाती है।

सैम अल्टमैन को AI किंग क्यों माना जाता है?

आज गूगल, मेटा जैसी कई बड़ी कंपनियां एआई पर काम कर रही हैं, लेकिन सैम अल्टमैन ने OpenAI और ChatGPT को जिस तरह दुनिया तक पहुंचाया, उसने दुनिया में एआई को आगे ले जाने और आसान बनाने में अहम रोल निभाया, इसीलिए उन्हें एआई किंग के तौर पर भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें-PM मोदी का 'MANAV Vision' क्या है? AI Summit में बताया भारत का नया रोडमैप

इसे भी पढ़ें- India AI Summit: रिलायंस और अडानी के बीच टैलेंट के लिए अरबों की जंग