MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • IndiGo का किराया बढ़ा तो क्या? इन 5 सीक्रेट ट्रिक्स से बुक कर सकते हैं सस्ती फ्लाइट, तुरंत नोट करें

IndiGo का किराया बढ़ा तो क्या? इन 5 सीक्रेट ट्रिक्स से बुक कर सकते हैं सस्ती फ्लाइट, तुरंत नोट करें

Flight Ticket Booking Tips: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने जेट फ्यूल महंगा होने से घरेलू उड़ानों पर ₹100 से ₹350 और इंटरनेशनल पर ₹2,500 तक फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। लेकिन आप स्मार्ट बुकिंग से अब भी सस्ता टिकट पा सकते हैं। जानिए 5 ट्रिक्स...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 06 2026, 12:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
इनकॉग्निटो मोड और ब्राउजर हिस्ट्री की मदद से
Image Credit : ANI

इनकॉग्निटो मोड और ब्राउजर हिस्ट्री की मदद से

जब भी आप किसी ट्रैवल पोर्टल या एयरलाइन वेबसाइट पर बार-बार एक ही रूट की फ्लाइट सर्च करते हैं, तो सिस्टम की कुकीज आपकी जरूरत को भांप लेती हैं। इसका नतीजा ये होता है कि कुछ ही देर में टिकट के दाम अचानक बढ़े हुए दिखने लगते हैं। इसलिए टिकट सर्च करते समय हमेशा अपने फोन या लैपटॉप में 'Incognito Mode' (प्राइवेट विंडो) का इस्तेमाल करें। बुकिंग फाइनल करने से पहले ब्राउज़र की हिस्ट्री और कैशे (Cache) जरूर क्लियर कर लें। अलग-अलग डिवाइस जैसे फोन और लैपटॉप से चेक करने पर भी कीमतों में अंतर दिख जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
वीकेंड पर बुकिंग से बचें
Image Credit : Meta AI

वीकेंड पर बुकिंग से बचें

शुक्रवार शाम, शनिवार और रविवार को ज्यादातर लोग घर जाने या घूमने का प्लान बनाते हैं, इसलिए इन दिनों एयरलाइंस की डायनेमिक प्राइसिंग अपने चरम पर हो सकती है। इसलिए हफ्ते के बीच के दिन खासकर मंगलवार और बुधवार दोपहर के समय टिकट बुक करने पर किराया तुलनात्मक रूप से 10% से 15% तक कम मिल सकता है। सुबह 8 से 11 बजे या शाम 6 से 9 बजे की 'प्राइम टाइम' उड़ानों के बजाय देर रात (रेड-आई) या तड़के सुबह 5 बजे की फ्लाइट्स चुनना भी सस्ता पड़ सकता है।

Related Articles

Related image1
IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Related image2
Flight Ticket Offers: सस्ती फ्लाइट का मिल गया जुगाड़, बुक करते समय कर लें 9 काम
35
Google Flights का 'प्राइस अलर्ट' ऑन रखें
Image Credit : Gemini

Google Flights का 'प्राइस अलर्ट' ऑन रखें

मैन्युअल तरीके से हर रोज अलग-अलग ऐप्स पर जाकर रेट चेक करने में समय बर्बाद न करें। गूगल का स्मार्ट टूल यह काम आपके लिए अपने आप कर देता है। गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) पर अपना रूट डालें और 'Track Prices' का टॉगल ऑन कर दें। जैसे ही उस रूट का किराया कम होगा, आपके पास तुरंत ईमेल या नोटिफिकेशन आ जाएगा। इसके अलावा 'Date Grid' फीचर पर क्लिक करके देखें। कई बार आपके तय दिन से एक दिन पहले या बाद की फ्लाइट में ₹1,500 से ₹2,000 तक का फर्क मिल सकता है।

45
कूपन कोड्स से 'कन्वीनियंस फीस' को जीरो बनाएं
Image Credit : Gemini

कूपन कोड्स से 'कन्वीनियंस फीस' को जीरो बनाएं

टिकट के बेस फेयर में भले ही डिस्काउंट न दिखे, लेकिन चेकआउट करते समय लगने वाली ₹350 से ₹400 की 'कन्वीनियंस फीस' (Convenience Fee) आपकी जेब हल्की कर देती है। कई ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स जैसे EaseMyTrip या चुनिंदा बैंक ऑफर्स स्पेशल प्रोमो कोड के जरिए कन्वीनियंस फीस पूरी तरह माफ कर देते हैं। अगर आपके पास ट्रैवल या रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड (HDFC, SBI, Axis या ICICI) है, तो उनके रिवॉर्ड पॉइंट्स को एयर माइल्स में रिडीम करें। इंडिगो का बढ़ा हुआ ₹350 का नया चार्ज इस अकेले ट्रिक से पूरी तरह न्यूट्रल हो सकता है।

55
राउंड-ट्रिप के बजाय 'स्प्लिट टिकेटिंग' अपनाएं
Image Credit : Gemini

राउंड-ट्रिप के बजाय 'स्प्लिट टिकेटिंग' अपनाएं

ज्यादातर लोग आने और जाने का टिकट एक ही एयरलाइन से एक साथ (Round Trip) बुक कर लेते हैं, जो हमेशा सस्ता नहीं होता। जाने के लिए इंडिगो और वापसी के लिए एयर इंडिया, अकासा या स्पाइसजेट का अलग-अलग सिंगल टिकट (One-Way) सर्च करें। कई बार दो अलग-अलग एयरलाइंस से आने-जाने का टिकट बुक करने पर राउंड-ट्रिप पैकेज के मुकाबले ₹1,000 से ₹2,500 तक की बचत हो सकती है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसमें दिए गए टिप्स और ट्रिक्स आम एयरलाइन प्राइसिंग ट्रेंड्स, उपभोक्ता अनुभवों और सार्वजनिक टूल्स पर बेस्ड हैं। हवाई किराए की कीमतें डायनेमिक प्राइसिंग, सीट की उपलब्धता, सफर के समय और एयरलाइंस की अपनी नीतियों के अनुसार लगातार बदलती रहती हैं। किसी भी टिकट की अंतिम कीमत भुगतान के समय एयरलाइन या संबंधित बुकिंग पोर्टल द्वारा ही तय की जाती है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
SBI ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर कैसे पहुंचा? जानें क्या है Dark Web और कितना सुरक्षित है आपका बैंक खाता
Recommended image2
Train Ticket Booking: कौन बुक कर सकता है 365 दिन पहले टिकट? जानें FTQ कोटे का नियम और प्रोसेस
Recommended image3
Train Ticket: एक ही PNR पर एक टिकट कंफर्म, दूसरा वेटिंग! TTE पकड़े तो क्या होगा?
Recommended image4
Kakeibo Method: सैलरी आते ही खाली हो जाता है अकाउंट? जापान की इस ट्रिक से बचाएं हजारों रुपये
Recommended image5
Motorola Signature से Moto G37 Power तक, Flipkart Sale में किस फोन की कीमत कितनी?
Related Stories
Recommended image1
IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Recommended image2
Flight Ticket Offers: सस्ती फ्लाइट का मिल गया जुगाड़, बुक करते समय कर लें 9 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved