Share Market Holiday: आज 10 नवंबर को शेयर बाजार खुला है या बंद? जानिए BSE, NSE और MCX की आज ट्रेडिंग होगी या नहीं और नवंबर-दिसंबर की शेयर बाजार हॉलिडे लिस्ट।

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप मंगलवार, 10 नवंबर को BSE और NSE में शेयर खरीदने या बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आज बाजार में कारोबार होगा या नहीं। दिवाली के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में छुट्टी रहने वाली है। आइए जानते हैं BSE-NSE की छुट्टी की वजह, बाजार दोबारा कब खुलेगा और नवंबर-दिसंबर में अब कितनी छुट्टियां बाकी हैं...

क्या आज 10 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा?

मंगलवार 10 नवंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। दिवाली-बालिप्रतिपदा के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सभी सेगमेंट में सामान्य कारोबार नहीं होगा। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और दूसरे नियमित ट्रेडिंग सेगमेंट बंद रहेंगे। इससे पहले 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग का खास सेशन हुआ था। इसके बाद सोमवार, 9 नवंबर को बाजार में सामान्य कारोबार हुआ। अब मंगलवार को छुट्टी के बाद बुधवार, 11 नवंबर से ट्रेडिंग फिर शुरू होगी।

दिवाली-बालिप्रतिपदा पर क्यों बंद है बाजार?

दिवाली-बालिप्रतिपदा को दिवाली के चौथे दिन के रूप में मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह दिन राजा बलि से जुड़ा है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी थी। राजा बलि की भक्ति और दान की भावना से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें हर साल एक दिन धरती पर आने का वरदान दिया था। इसी मान्यता के चलते यह त्योहार मनाया जाता है। इसी अवसर पर शेयर बाजार में भी छुट्टी रहती है।

अब कब खुलेगा BSE और NSE?

यह सिर्फ एक दिन की छुट्टी है। कल यानी बुधवार, 11 नवंबर 2026 को शेयर बाजार अपने नॉर्मल समय सुबह 9:15 बजे फिर से खुलेंगे और रोज की तरह ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। आप हर दिन की तरह ट्रेडिंग कर पाएंगे।

कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए क्या है अपडेट?

अगर आप कमोडिटी बाजार यानी MCX में ट्रेड करते हैं (जैसे सोना, चांदी, क्रूड ऑयल आदि), तो आपके लिए काम की खबर है। MCX आज पूरे दिन के लिए बंद नहीं है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी। शाम 5 बजे बाजार खुलेगा और रात 11:55 बजे तक आप आराम से ट्रेडिंग कर सकेंगे।

नवंबर 2026 में शेयर बाजार की अगली छुट्टी कब है?

साल खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप फुल-टाइम ट्रेडर हैं, तो आपको आगे की छुट्टियां भी पता होनी चाहिए। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती (गुरुपर्व) के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन भी MCX सिर्फ शाम 5 बजे के बाद ही खुलेगा। 25 दिसंबरकोक्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार और MCX दोनों पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई शेयर बाजार की छुट्टियों (Stock Market Holidays) और टाइमिंग की जानकारी BSE, NSE और MCX के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर पर आधारित है। किसी भी तरह के ट्रेडिंग फैसले या समय में अचानक हुए बदलाव की पुष्टि के लिए आधिकारिक एक्सचेंज वेबसाइट की जांच जरूर कर लें।