MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Business
  • LPG Shortage: अगर गैस एजेंसी कहे 'स्टॉक खत्म', तो आप क्या कर सकते हैं?

LPG Shortage: अगर गैस एजेंसी कहे 'स्टॉक खत्म', तो आप क्या कर सकते हैं?

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच 3 विशाल जहाज से भारत में तेल-गैस का बड़ा बैकअप आ रहा है। लेकिन अभी भी कई शहरों में गैस की किल्लत बनी है। ऐसे में अगर गैस एजेंसी भी 'स्टॉक नहीं है' का बहाना बना रही है, तो जानिए आप क्या कर सकते हैं...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 17 2026, 10:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

क्या खत्म होने वाली है गैस की किल्लत?

मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहे तनाव और जंग के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। सोमवार को भारतीय जहाज 'शिवालिक' गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है। इस अकेले जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG (रसोई गैस) लदी है, जो 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। राहत का यह सिलसिला यहीं नहीं रुक रहा है। आज गुजरात के तट पर दो और विशाल जहाज पहुंचने वाले हैं। नंदा देवी (Nanda Devi) लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर कांडला पोर्ट पहुंच रहा है। वहीं, जग लाडकी (Jag Ladki) जहाज मुंद्रा पोर्ट पर करीब 81 हजार टन कच्चा तेल (Crude Oil) लेकर आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

बैकअप आ चुका है, फिर गैस की किल्लत क्यों?

अभी एक ही जहाज भारत पहुंचा है। बाकी दोनों जहाज भी पहुंचने वाले हैं। इसके बाद एलपीजी सिलेंडर में भरने से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंचने में थोड़ा टाइम लगता है। ऐसे में पहले से चल रही किल्लत बनी हुई है। हालांकि, सरकार इस पर लगातार कोशिशें कर रही है। अब कमर्शियल सिलेंडर को लेकर भी राहत मिल चुकी है। इसके बावजूद अगर किल्लत दिख रही है, तो इसके पीछे 'पैनिक बुकिंग' या लोकल लेवल पर 'कालाबाजारी' (Black Marketing) एक बड़ी वजह हो सकती है।

Related Articles

Related image1
LPG KYC New Rule: अब सिलेंडर के लिए KYC जरूरी, घर बैठे ऐसे पूरा करें प्रोसेस
Related image2
LPG Crisis: सिलेंडर नहीं मिला तो क्या करें? 10 जुगाड़ तुरंत आएंगे काम
35
Image Credit : Asianet News

एजेंसी स्टॉक खत्म होने का बहाना करें तो क्या करें?

  1. सबसे पहले अपनी कंपनी (Indane, HP या Bharat Gas) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर 'Current Stock Status' चेक करें। कई बार एजेंसियां ऑफलाइन मना करती हैं लेकिन ऑनलाइन कोटा दिख रहा होता है।
  2. नियम के अनुसार, बुकिंग के 48 से 72 घंटों के भीतर सिलेंडर मिलना चाहिए। अगर देरी हो रही है, तो एजेंसी से 'Reason for Delay' लिखित में मांगें या उनके रजिस्टर में दर्ज कराएं।
  3. अगर आपकी एजेंसी बार-बार परेशान कर रही है, तो आप बिना अपना कनेक्शन कटे अपनी एजेंसी बदल (Portability) सकते हैं। आप अपने क्षेत्र की दूसरी एजेंसी चुन सकते हैं, जहां स्टॉक बेहतर हो।
45
Image Credit : X

गैस सिलेंडर के ज्यादा पैसे मांगने की शिकायत कहां करें?

अगर कोई एजेंसी या डिलीवरी बॉय सिलेंडर के लिए निर्धारित दाम से 1 रुपया भी ज्यादा मांगता है या जबरन कहता है कि स्टॉक खत्म है, तो आप उनकी शिकायत टोल-फ्री नंबर पर कर सकते हैं। पूरे भारत के लिए कॉमन एलपीजी हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 है। इसके अलावा 1906 नंबर पर भी कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। इससे तुरंत एक्शन लिया जाएगा। आप चाहें तो ट्विटर (X) पर अपनी शिकायत @MoPNG_eSeva को टैग करते हुए लिखें। पेट्रोलियम मंत्रालय इस पर बहुत तेजी से एक्शन लेता है। आप उमंग ऐप (Umang App) के जरिए भी अपनी गैस कंपनी को सीधे शिकायत भेज सकते हैं।

55
Image Credit : X

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • हमेशा सिलेंडर लेते समय कैश मेमो या रसीद मांगें। उस पर लिखे दाम से ज्यादा पैसे न दें।
  • अगर आपके पास गैस बची है, तो घबराकर एडवांस बुकिंग न करें। इससे सप्लाई चेन बिगड़ती है और जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल पाती।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
EPFO ने खोला खास मौका! 17 साल पुरानी छूटी नौकरी का PF अब मिलेगा? 31 अक्टूबर तक करें ये काम
Recommended image2
अगस्त की तेजी के बाद चीनी हुई सस्ती, एक्स-मिल भाव 20% नीचे… अब रिटेल की बारी!
Recommended image3
FASTag में चाहिए ₹1000? हाईवे पर बस इस चीज की फोटो भेजनी होगी, जानिए पूरा तरीका
Recommended image4
8th Pay Commission में HRA होगा डबल? 40% बढ़ोतरी से Level-1 से Level-5 तक कितना बढ़ेगा भत्ता
Recommended image5
Gold Price: सोना-चांदी फिर हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लें आज के ताजा रेट
Related Stories
Recommended image1
LPG KYC New Rule: अब सिलेंडर के लिए KYC जरूरी, घर बैठे ऐसे पूरा करें प्रोसेस
Recommended image2
LPG Crisis: सिलेंडर नहीं मिला तो क्या करें? 10 जुगाड़ तुरंत आएंगे काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved