शुक्रवार को राज्‍य के बजट सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में ऐलान किया कि जुलाई से हर महीने पैसे महिलाओं के खाते में आएंगे। इस योजना का फायदा राज्य की 21 से 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा।

बिजनेस डेस्क : महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए, तीन गैस सिरेंडर मुफ्त जैसी घोषणा के बाद महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने पेट्रोल-डीजल सस्ता करने वाला फैसला ले लिया है। उप मुख्‍यमंत्री अजीत पवार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट घटा दिया है। पेट्रोल पर टैक्स 26 प्रतीशत से घटाकर 25 प्रतिशत और डीजल पर 24 फीसदी से कम कर 21 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद डीलज करीब 2 रुपए और पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान

राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एकनाथ शिंदे सरकार ने उन्हें हर महीने 1,500 रुपए देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को राज्‍य के बजट सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में ऐलान किया कि जुलाई से हर महीने पैसे महिलाओं के खाते में आएंगे। इस योजना का फायदा राज्य की 21 से 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार का ऐलान बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

किस स्कीम के तहत महिलाओं को पैसा

अजीत पवार ने विधानसभा में बताया कि उनकी सरकार मुख्‍यमंत्री माझी लड़की बहिन (CM My Beloved Sister) स्कीम के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक मदद करेगी। जुलाई से ही योजना लागू हो जाएगी। इसके लिए पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

मुफ्त सिलेंडर का भी ऐलान

बता दें कि महाराष्‍ट्र सरकार ने मुख्‍यमंत्री अन्‍नपूर्णा योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने तीन सिलेंडर देने का भी ऐलान किया है। इसका फायदा प्रदेश के करीब 52 लाख से ज्यादा परिवारों को होगा। इतना ही नहीं सरकार संजय गांधी निराधार योजना और श्रवण बाल योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता भी बढ़ा दी है। जानकारों का मानना है कि राज्य में विधासभा चुनाव से पहले इन घोषणाओं से सरकार को बड़ा फायदा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

किस कंपनी ने बनाया दिल्ली एयरपोर्ट,बनने के कितने साल में ढहा टर्मिनल

बेटी को बनाएं लखपति : हर महीने 250 रुपए करें निवेश, बड़ी होने पर मिलेगा इतना पैसा