MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • PF Withdrawal Rule: UPI से पीएफ निकालने की लिमिट क्या होगी? जानिए नियम

PF Withdrawal Rule: UPI से पीएफ निकालने की लिमिट क्या होगी? जानिए नियम

PF UPI Withdrawal Rule: पीएफ पाने वाले कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। EPFO बड़े डिजिटल बदलाव की तैयारी में है। अप्रैल 2026 तक UPI-बेस्ड EPF विड्रॉल सिस्टम शुरू करने का प्लान है, जिससे करोड़ों कर्मचारी यूपीआई से अपना पीएफ निकाल पाएंगे। 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 17 2026, 08:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

UPI से निकाल पाएंगे अपना PF

श्रम मंत्रालय इस योजना पर काम कर रहा है। इसमें EPF का एक हिस्सा फ्रीज रहेगा। बड़ा हिस्सा तुरंत विड्रॉल के लिए उपलब्ध होगा। निकाली जा सकने वाली राशि EPFO पोर्टल पर रियल-टाइम में दिखेगी। सब्सक्राइबर अपने आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में UPI के जरिए पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे आप किसी को गूगल-पे, फोन-पे या Paytm से पैसे भेजते हैं।

25
Image Credit : Asianet News

8 करोड़ से ज्यादा EPF मेंबर्स को होगा फायदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर से करीब 8 करोड़ EPFO सदस्यों को फायदा होगा। अभी EPFO हर साल 5 करोड़ से ज्यादा क्लेम प्रोसेस करता है, जिससे सिस्टम पर भारी दबाव रहता है। UPI बेस्ड विड्रॉल से क्लेम की संख्या घटेगी, पैसा तुरंत खाते में आएगा और कर्मचारियों को फाइनेंशियल इमरजेंसी में तुरंत राहत मिलेगी।

Related Articles

Related image1
₹15000 से ज्यादा कमाने वालों के लिए खुशखबरी, EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव
Related image2
EPFO Missed Call Service: 10 सेकेंड्स में चेक करें PF बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन
35
Image Credit : Asianet News

UPI से कितना PF का पैसा निकाल सकेंगे?

नई योजना के मुताबिक, EPF खाताधारक 100% तक पात्र बैलेंस निकाल सकेंगे, लेकिन खाते में कम से कम 25% राशि रखना अनिवार्य होगा। यह बची हुई राशि 8.25% सालाना ब्याज कमाती रहेगी, इससे एक तरफ जहां जरूरत के वक्त पैसा मिलेगा, वहीं रिटायरमेंट सेविंग्स भी सुरक्षित रहेंगी।

45
Image Credit : Asianet News

EPFO का नया सिस्टम कैसे काम करेगा?

EPFO के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है, इसलिए पैसा बैंकों के जरिए ही ट्रांसफर होगा, UPI सिर्फ एक फास्ट और सुरक्षित प्लेटफॉर्म होगा, सभी ट्रांजैक्शन RBI नियमों के अनुसार होंगे। यानी सुविधा भी और सुरक्षा भी। यह बदलाव EPFO के पिछले सुधारों के आगे की ही कड़ी है। अब तक ऑटो सेटेलमेंट, मेडिकल, शादी, शिक्षा, मकान जैसे मामलों में क्लेम लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपए की गई है। अक्टूबर 2025 में पार्शियल विड्रॉल नियमों में ढील दी गई। UPI सिस्टम इन्हीं सुधारों को एक कदम आगे ले जाएगा।

55
Image Credit : Asianet News

पीएफ UPI से कब से निकाल पाएंगे?

फिलहाल EPFO सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन, टेक्निकल टेस्टिंग, बैंक और UPI पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल 2026 तक यह सुविधा देशभर में लागू कर दी जाएगी। इससे क्लेम फाइल करने की झंझट खत्म हो जाएगी। पैसा मिनटों में खाते में आएगा, इमरजेंसी में तुरंत मदद मिलेगी।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
तकनीकी खबरें
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Credit Card से Valentine Shopping? ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें
Recommended image2
PM Kisan 22nd Installment: क्या आपका नाम लिस्ट में है? इन 3 काम के बिना अटक सकते हैं ₹2000
Recommended image3
नोटिस पीरियड में छुट्टी लेने पर बॉस क्या कर सकता है? जानें नियम
Recommended image4
Nifty 50 के सुपरस्टार स्टॉक्स: बाजार की गिरावट में भी दनादन छाप रहे पैसा!
Recommended image5
क्रेडिट कार्ड का सिर्फ ₹500 बाकी? जानिए कैसे यह आपको भारी पड़ सकता है
Related Stories
Recommended image1
₹15000 से ज्यादा कमाने वालों के लिए खुशखबरी, EPFO करने जा रहा बड़ा बदलाव
Recommended image2
EPFO Missed Call Service: 10 सेकेंड्स में चेक करें PF बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved