Kam Kharch Me Jyada Bachat Kaise Kare: क्या आपकी सैलरी भी महीना खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाती है? जानें कम खर्च में ज्यादा बचत करने के 5 स्मार्ट तरीके...
Money Saving Tips: आज के महंगाई के दौर में ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि 'सैलरी तो आती है, लेकिन महीने के आखिरी हफ्ते तक हाथ खाली हो जाता है।' अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो प्रॉब्लम सिर्फ कमाई की नहीं बल्कि खर्च करने के तरीके की भी हो सकती है। अच्छी बात यह है कि ज्यादा बचत करने के लिए हमेशा ज्यादा कमाई जरूरी नहीं होती है। अगर आप कम कमाकर भी सही तरीके से खर्च का मैनेजमेंट (Money Management) करना सीख जाएं, तो आप अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे प्रैक्टिकल और स्मार्ट तरीके, जो आपका बैंक बैलेंस कभी खाली नहीं होने देंगे और सेविंग बढ़ाते रहेंगे।
पहले बचत, फिर खर्च
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर लोग सबसे बड़ी गलती यही करते हैं कि वे पहले महीनेभर के खर्च निपटाते हैं और जो बचता है, उसे सेव करने की सोचते हैं। ऐसे में अक्सर कुछ नहीं बचता। इसका स्मार्ट तरीका ये है कि जैसे ही आपकी सैलरी या इनकम आए, उसका कम से कम 20% हिस्सा सीधे अपने दूसरे सेविंग अकाउंट या इन्वेस्टमेंट में ट्रांसफर कर दें। इसके बाद बचे हुए 80% पैसों में ही अपना पूरा महीना चलाएं।
'50-30-20' का फॉर्मूला
पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में '50-30-20' का फॉर्मूला सबसे हिट माना जाता है। इसके अनुसार, अपनी कुल कमाई को इन तीन हिस्सों में बांट लें। 50% जरूरतों को लिए रखें। इसमें घर का किराया, राशन, बिजली-पानी का बिल और बच्चों की स्कूल फीस जैसी जरूरी चीजें रखें। 30% अपने शौक पूरे करने में लगाएं। जैसे- बाहर घूमना, फिल्म देखना, रेस्टोरेंट में खाना या शॉपिंग करना और बाकी बचे 20% सेविंग्स में डालिए। जैसे- फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), म्यूचुअल फंड या इमरजेंसी फंड में लगाएं।
'30-Days Rule' से रोकें फिजूलखर्ची
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कोई गैजेट, कपड़े या जूता देखा और तुरंत 'Buy Now' पर क्लिक कर दिया? इसे 'इम्पल्स बाइंग' यानी बिना सोचे-समझे खरीदारी कहते हैं, जो बजट बिगाड़ने की सबसे बड़ी वजह है। 30 दिनों का नियम कहता है कि जब भी कोई ऐसी चीज खरीदने का मन करे जो बहुत जरूरी नहीं है, तो उसे तुरंत खरीदने के बजाय 30 दिनों के लिए टाल दें। एक महीने बाद अगर आपको सचमुच उसकी जरूरत महसूस होगी, तभी उसे खरीदें। आप पाएंगे कि 80% मामलों में एक महीने बाद आपका उसे खरीदने का मन ही बदल जाएगा।
सब्सक्रिप्शन और ऑटो-डेबिट की छंटनी करें
आजकल हर चीज का सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है। OTT प्लेटफॉर्म्स, म्यूजिक ऐप्स, जिम मेंबरशिप या ऑनलाइन कोर्सेज का सब्सक्रिप्शन लोग अक्सर ले लेते हैं और हर महीने हमारे अकाउंट से पैसे कटते रहते हैं, भले ही हम उनका इस्तेमाल न कर रहे हों। अपने बैंक स्टेटमेंट को चेक करें और उन सभी ऐप्स या सर्विसेज को तुरंत बंद (Unsubscribe) करें जिनका आप पिछले एक महीने से उपयोग नहीं कर रहे हैं।
छोटे और छिपे हुए खर्चों पर ब्रेक लगाएं
रोजाना की 20 रुपए की चाय, हफ्ते में दो बार बाहर से मंगाया गया खाना या छोटी दूरियों के लिए कैब या ऑटो करना.. ये वो खर्च हैं जो देखने में बहुत छोटे लगते हैं, लेकिन महीने के अंत में ये हजारों रुपए का रूप ले लेते हैं। घर का बना खाना खाने की आदत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल आपको हर महीने बड़ी राहत दे सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए पैसे बचाने के तरीके, बजट टिप्स और मनी मैनेजमेंट के फॉर्मूले सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए हैं। इन्हें किसी भी तरह की पेशेवर निवेश सलाह (Professional Financial/Investment Advice) या वित्तीय गारंटी न माना जाए। हर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, जरूरतें और बजट अलग होते हैं। इसलिए, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या किसी भी अन्य योजना में कोई बड़ा निवेश करने या वित्तीय फैसला लेने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) से सलाह जरूर करें।


