MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Stocks to Watch Today: बजट झटके के बाद आज खेल कर सकते हैं ये 10 स्टॉक्स

Stocks to Watch Today: बजट झटके के बाद आज खेल कर सकते हैं ये 10 स्टॉक्स

Stocks in Focus Today: बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अब आज सोमवार को कई स्टॉक्स में बड़ा मूव देखने को मिल सकता है। जानिए 10 स्टॉक्स जो सबसे ज्यादा फोकस में रह सकते हैं... 

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 02 2026, 07:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Meta AI

Hero MotoCorp Share

हीरो मोटोकॉर्प के शेयर आज मजबूत एक्शन दिखा सकते हैं, क्योंकि कंपनी ने जनवरी में शानदार ऑटो सेल्स रिपोर्ट की है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 26% बढ़कर 5.57 लाख यूनिट पहुंच गई है। घरेलू बाजार में भी हीरो की पकड़ मजबूत रही और यहां बिक्री 5.20 लाख यूनिट तक पहुंची। एक्सपोर्ट में भी 23% की ग्रोथ देखने को मिली है। ऐसे समय में जब ऑटो सेक्टर को लेकर चिंता बनी हुई है, हीरो का यह परफॉर्मेंस शेयर को सपोर्ट दे सकता है।

210
Image Credit : Meta AI

Ashok Leyland Share

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड भी आज निवेशकों के रडार पर रहेगी। जनवरी महीने में कंपनी की कुल बिक्री 27% बढ़कर 21,920 यूनिट रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीदों के बीच CV स्टॉक्स को लेकर पॉजिटिव धारणा बनी हुई है, जिसका फायदा कंपनी को मिल सकता है।

Related Articles

Related image1
₹40 से ₹200 के पार! इस मल्टीबैगर शेयर ने 5 साल में लगाया पैसों का अंबार
Related image2
कुबेर का खजाना बना 72 पैसे का पेनी स्टॉक, चार साल में रिटर्न छप्पड़फाड़!
310
Image Credit : Gemini/AI

Eicher Motors Share

आयशर मोटर्स के शेयरों में भी हलचल की पूरी संभावना है। कंपनी के VECV सेगमेंट की बिक्री जनवरी में करीब 25% बढ़कर 10,601 यूनिट रही है। रॉयल इनफील्ड की मजबूत ब्रांड वैल्यू और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में रिकवरी की उम्मीद आयशर के शेयर को सपोर्ट दे सकती है, खासकर तब जब बाजार में चुनिंदा क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस बढ़ रहा है।

410
Image Credit : Asianet News

TVS Motor Share

टीवीएस मोटर ने जनवरी में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की है। कंपनी की घरेलू बिक्री 59,107 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर करीब 9.5% की बढ़त दिखाती है। टू-व्हीलर सेगमेंट में डिमांड बनी हुई है और TVS की इलेक्ट्रिक और प्रीमियम सेगमेंट में मौजूदगी इसे बाकी कंपनियों से अलग बनाती है।

510
Image Credit : Asianet News

IDBI Bank Share

IDBI Bank का शेयर आज खास फोकस में रहेगा क्योंकि सरकार इसके स्ट्रैटेजिक डिसइन्वेस्टमेंट को लेकर तीसरे चरण में पहुंच चुकी है। DIPAM के मुताबिक टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड्स मंगाई जा चुकी हैं और FY26 खत्म होने से पहले इस पर बड़ा अपडेट आ सकता है। हर नए अपडेट के साथ IDBI Bank में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

610
Image Credit : Asianet News

MOIL Share

MOIL के शेयरों पर भी नजर रखनी होगी क्योंकि कंपनी के बोर्ड ने मध्य प्रदेश में मैंगनीज माइनिंग के लिए एक जॉइंट वेंचर को मंजूरी दी है। यह JV मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन के साथ बनाया जाएगा। मेटल और माइनिंग सेक्टर में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की उम्मीद के बीच यह फैसला कंपनी के लिए स्ट्रैटेजिक रूप से अहम माना जा रहा है।

710
Image Credit : Asianet News

Blue Star Share

ब्लू स्टार के शेयरों में आज दबाव देखने को मिल सकता है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन डेटा में अनधिकृत एक्सेस की जानकारी दी है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि उसने तुरंत कदम उठाए हैं और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है, लेकिन ऐसी खबरें शॉर्ट-टर्म में निवेशकों को सतर्क कर देती हैं।

810
Image Credit : Meta AI

Paytm Share

पेटीएम के शेयर आज पॉजिटिव सेंटिमेंट के साथ ट्रेड कर सकते हैं। बजट 2027 में सरकार ने डिजिटल पेमेंट्स को लेकर यू-टर्न लेते हुए UPI इंसेंटिव को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। FY27 के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान Paytm जैसी कंपनियों के लिए बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है, जिससे डिजिटल पेमेंट सेक्टर में भरोसा बढ़ा है।

910
Image Credit : Getty

BSNL Share

BSNL भले ही लिस्टेड कंपनी न हो, लेकिन इससे जुड़े स्टॉक्स और सेक्टर पर इसका असर साफ दिख सकता है। बजट में टेलीकॉम सेक्टर के लिए 38% ज्यादा आवंटन किया गया है और BSNL को नेटवर्क रोलआउट व स्पेक्ट्रम के लिए ₹28,473 करोड़ मिले हैं। इसका असर पूरे टेलीकॉम इकोसिस्टम और संबंधित कंपनियों पर देखने को मिल सकता है।

1010
Image Credit : Gemini

Sun Pharma Share

बायोफार्मा सेक्टर आज भी फोकस में रहेगा और सन फार्मा इस लिस्ट में सबसे अहम नाम है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत को बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की बात कही है और बायोलॉजिक्स को भविष्य की जरूरत बताया है। इस बयान के बाद सन फॉर्मा समेत बड़े फार्मा शेयरों में तेजी दिखी है और आज भी इसमें एक्शन जारी रह सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ जानकारी के लिए है। यहां दिए गए स्टॉक्स, मार्केट एनालिसिस और बजट से जुड़े अपडेट किसी भी रूप में निवेश सलाह नहीं हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीना है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या प्रमाणित निवेश एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
Recommended image2
Budget 2026: मिडिल क्लास, किसान, नौकरीपेशा..बजट में किसे क्या मिला? किस पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री
Recommended image3
Budget के बाद आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? देखें लेटेस्ट रेट्स
Recommended image4
Scheme for Divyangjan Budget 2026: क्या है दिव्यांग सहारा और दिव्यांगजन कौशल योजना?
Recommended image5
Budget के झटके में भी इन 7 स्टॉक्स ने खूब छापा पैसा!
Related Stories
Recommended image1
₹40 से ₹200 के पार! इस मल्टीबैगर शेयर ने 5 साल में लगाया पैसों का अंबार
Recommended image2
कुबेर का खजाना बना 72 पैसे का पेनी स्टॉक, चार साल में रिटर्न छप्पड़फाड़!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved