CBSE Post Result Support System for Students: CBSE का 24x7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम क्या है? सीबीएसई के 24x7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम से किन छात्रों को मदद मिलेगी? सीबीएसई के 24x7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम से काउंसलिंग, हेल्पलाइन और री-इवैल्यूएशन में कैसे मदद मिलेगी?
CBSE Launches 24x7 Post Result Support System: CBSE रिजल्ट के बाद छात्रों पर बढ़ने वाले तनाव और सवालों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने 24x7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम शुरू किया है, जिसका मकसद सिर्फ रिजल्ट से जुड़ी क्वेरी सॉल्व करना नहीं बल्कि छात्रों को मानसिक तनाव और काउंसलिंग सपोर्ट भी देना है। खास बात यह है कि इस पहल को उस समय लाया गया है जब OSM सिस्टम को लेकर विवाद और छात्रों की नाराजगी भी सामने आई है।

CBSE छात्रों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरा समाधान
CBSE का यह नया सपोर्ट सिस्टम रिजल्ट के बाद आने वाली सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें छात्रों को तीन प्रमुख तरह की सहायता मिलेगी-
- मानसिक तनाव और एंग्जायटी से जुड़ी काउंसलिंग
- परीक्षा और मूल्यांकन (evaluation) से जुड़े सवालों का समाधान
- रिवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी
- बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट के बाद कई छात्रों में असमंजस और चिंता बढ़ जाती है, ऐसे में यह हेल्पलाइन उन्हें सही मार्गदर्शन देने का काम करेगी।
CBSE टोल-फ्री हेल्पलाइन और ईमेल सपोर्ट
CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
- टोल-फ्री नंबर: 1800-11-8004
- इसके अलावा छात्र ईमेल के जरिए भी सहायता ले सकते हैं: info.cbse@nic.in, resultcbse@cbseshiksha.in
यह सिस्टम खास तौर पर उन छात्रों के लिए मददगार होगा जिन्हें रिजल्ट या कॉपी चेकिंग से जुड़े सवाल होते हैं।
OSM सिस्टम विवाद के बीच आया CBSE का बड़ा फैसला
यह पूरा मामला उस समय और अहम हो जाता है जब CBSE का OSM सिस्टम (Optical Scanning Mechanism) विवादों में रहा है। इस सिस्टम को लेकर कई तरह की शिकायतें, राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और छात्रों की नाराजगी सामने आई थी। इसी को देखते हुए सरकार और बोर्ड अब पूरी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और छात्र-हितैषी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
CBSE की उच्च स्तरीय बैठक में हुई समीक्षा
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय में एक अहम समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। यह बैठक CBSE मुख्यालय, द्वारका (नई दिल्ली) में आयोजित हुई। इस बैठक में DoSEL के सचिव, CBSE चेयरपर्सन, IIT मद्रास और IIT कानपुर के निदेशक, शिक्षा मंत्रालय, KVS और CBSE के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा हुई-
- कक्षा 12वीं मूल्यांकन प्रक्रिया की प्रगति।
- पोस्ट-रिजल्ट सिस्टम को मजबूत बनाना।
- डिजिटल पोर्टल को ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाना।
- परीक्षा और रिजल्ट सपोर्ट मैकेनिज्म में सुधार।
सीबीएसई 12वीं रिवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आज से
CBSE आज यानी 29 मई 2026 से वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जिसमें छात्रों को स्कैन की गई कॉपी देखने के बाद आवेदन का मौका मिलेगा। पोर्टल कम से कम 2 दिनों तक खुला रहेगा। हर प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और ट्रैक योग्य होगी।
छात्रों के लिए क्यों अहम है सीबीएसई का यह कदम?
यह पहल सिर्फ एक हेल्पलाइन नहीं बल्कि पूरे रिजल्ट सिस्टम के बाद की सपोर्ट स्ट्रक्चर को मजबूत करने की कोशिश है। इससे छात्रों को रिजल्ट के बाद होने वाली घबराहट से राहत मिलेगी। गलतफहमी दूर करने का मौका मिलेगा और सही प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। CBSE का यह 24x7 पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट सिस्टम छात्रों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। रिजल्ट के तनावपूर्ण माहौल में जहां हर नंबर और हर अंक मायने रखता है, वहां यह पहल छात्रों को मानसिक और तकनीकी दोनों तरह का सहारा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


