सार

NDA Salary Structure in 2025: NDA अफसरों की सैलरी और भत्ते जानकर हैरान रह जाएंगे। उन्हें ट्रेनिंग में भी शानदार स्टाइपेंड मिलता है। जानिए रैंक के अनुसार NDA ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है और क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

NDA Salary 2025: अगर आप NDA 2025 (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो ये सिर्फ एक फर्ज नहीं बल्कि एक बेहतरीन करियर भी है। NDA जॉइन करने वालों को न सिर्फ सम्मान और वर्दी मिलती है, बल्कि शानदार सैलरी, भत्ते और जिंदगीभर की सुविधाएं भी मिलती हैं। जानिए NDA अफसरों की सैलरी और फायदे जो आपको हैरान कर सकते हैं। यहां तक की ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को जो स्टाइपेंड मिलते हैं वह भी शुरुआत के लिए बेहद आकर्षक हैं। पढ़ें पूरी डिटेल।

ट्रेनिंग के दौरान NDA कैंडिडेट को कितनी सैलरी मिलती है?

NDA में सिलेक्शन के बाद कैंडिडेट्स को तीन साल की ट्रेनिंग मिलती है। इस दौरान उन्हें हर महीने ₹56,100 की स्टाइपेंड (stipend) मिलती है, जो कि डिफेंस पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के अनुसार है। हालांकि ये एक स्टाइपेंड कहलाता है, लेकिन यही शुरुआत होती है एक मजबूत सैलरी स्ट्रक्चर की।

NDA Officer की किस पोस्ट पर कितनी सैलरी?

जब ट्रेनिंग पूरी हो जाती है, तब कैंडिडेट्स को आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया जाता है। इसके बाद रैंक के हिसाब से उनकी सैलरी बढ़ती जाती है। जिसमें-

रैंक मंथली सैलरी
लेफ्टिनेंट₹56,100 - ₹1,77,500
कैप्टन ₹61,300 - ₹1,93,900
मेजर ₹69,400 - ₹2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नल₹1,21,200 - ₹2,12,400
कर्नल₹1,30,600 - ₹2,15,900
ब्रिगेडियर ₹1,39,600 - ₹2,17,600
मेजर जनरल ₹1,44,200 - ₹2,18,200
लेफ्टिनेंट जनरल (HAG) ₹1,82,200 - ₹2,24,100
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ₹2,50,000 (फिक्स्ड)

NDA Officer को सिर्फ सैलरी नहीं, मिलते हैं तगड़े भत्ते (Allowances) भी

NDA officer salary सिर्फ बेसिक पे नहीं होती, इसमें कई तरह के military allowances भी जुड़ते हैं। जिसमें-

  • Military Service Pay (MSP): ₹15,500 प्रति माह (ब्रिगेडियर तक)
  • Flying Allowance (Air Force): ₹25,000/माह
  • Siachen Allowance: ₹42,500/माह
  • High Altitude Allowance: ₹3,400 से ₹25,000/माह
  • Field Area Allowance: ₹10,500 से ₹31,500/माह
  • Uniform Allowance: ₹20,000/साल
  • Dearness Allowance (DA): महंगाई के अनुसार बदलता रहता है
  • Ration Allowance: फ्री राशन या उसके बराबर की राशि
  • Medical Facilities: खुद और परिवार के लिए मुफ्त इलाज
  • Travel Concession: हवाई और रेल यात्रा में भारी छूट

सिर्फ नौकरी नहीं, NDA से मिलता है लाइफटाइम सिक्योरिटी

NDA से जुड़कर एक युवा को सिर्फ सैलरी और भत्ते ही नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी के लिए सुरक्षा और सुविधाएं मिलती हैं। पेंशन और रिटायरमेंट के बाद भी लाभ दिए जाते हैं। सब्सिडाइज्ड हाउसिंग और कैंटीन की सुविधा मिलती है। जीवन बीमा कवर, हाई-क्लास मेडिकल सुविधाएं, समाज में ऊंचा सम्मान और पहचान मिलती है।