IAS Tejasvi Rana: IAS तेजस्वी राणा की यूपीएससी सफलता की कहानी शानदार है। एक इंजीनियर से लेडी सिंघम बनने तक उनकी जर्नी हर UPSC aspirant के लिए प्रेरणादायक है। जानें उनकी यूपीएससी तैयारी, असफलता के बाद मिली सफलता और पर्सनल लाइफ के बारे में।

IAS Tejasvi Rana UPSC Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यह परीक्षा तीन स्टेज में होती है, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। भारत में IAS बनने की चाह रखने वाले लाखों उम्मीदवार होते हैं, लेकिन टॉपर बनना और केवल परीक्षा पास करना दो अलग चीजें हैं। इसके लिए दिन-रात मेहनत, सही रणनीति और खुद पर विश्वास होना बेहद जरूरी है। आज जानिए IAS तेजस्वी राणा के बारे में, जिन्हें उनके हौसले और ईमानदारी के कारण 'लेडी सिंगम' कहा जाता है।

तेजस्वी राणा का एजुकेशन क्वालिफिकेशन

तेजस्वी राणा हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई हरियाणा में पूरी की। शुरू में उनका सपना इंजीनियर बनने का था। दसवीं के बाद उन्होंने JEE की तैयारी शुरू की, जो भारत की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने JEE क्वालीफाई किया और IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

तेजस्वी राणा को UPSC में रुचि कैसे हुई?

इंजीनियरिंग के दौरान तेजस्वी राणा को सिविल सर्विसेज में गहरी रुचि हुई। IAS अधिकारियों के भाषण और सेमिनारों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने करियर में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया। अब उनका सपना IAS बनना हो गया। उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर, UPSC की तैयारी शुरू की।

तेजस्वी राणा की UPSC प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

तेजस्वी राणा ने किसी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं लिया बल्कि सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया। उन्होंने CBSE NCERT किताबें, क्लास 6 से 12 तक से पढ़ाई शुरू की। इसके बाद उन्होंने राइटिंग प्रैक्टिस की, मॉक टेस्ट दिए और अपनी खुद की स्टडी मटेरियल तैयार की। साथ ही ऑनलाइन रिसोर्सेज का भी इस्तेमाल किया।

UPSC की पहली कोशिश में मिला झटका, दूसरी बार में सफलता

तेजस्वी राणा ने UPSC परीक्षा में इकोनॉमिक्स को ऑप्शनल विषय के रूप में चुना। पहली बार उन्होंने प्रीलिम्स तो क्लियर कर लिया, लेकिन मेन्स में असफल रहीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और 2016 में दूसरी कोशिश की। इस बार उन्होंने UPSC की तीनों स्टेज पूरी कर 12वीं रैंक हासिल की और IAS अधिकारी बनीं। उन्हें यूपीएससी लिखित परीक्षा में कुल 897 मार्क्स मिले, जबकि पर्सनालिटी टेस्ट में 177 मार्क्स मिले। उनके कुल मार्क्स 1074 थे।

ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: 10वीं फेल ईश्वर गुर्जर ने लगातार 3 बार क्रैक की यूपीएससी, बने IPS

'लेडी सिंगम' के नाम से क्यों फेमस हैं IAS तेजस्वी राणा

तेजस्वी राणा को 'लेडी सिंगम' इस लिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान एक पार्टी MLA पर जुर्माना लगाया था। वर्तमान में वे कालिंपोंग, पश्चिम बंगाल में पोस्टेड हैं।

तेजस्वी राणा के पति और पर्सनल लाइफ

तेजस्वी राणा के पति अभिषेक गुप्ता 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने भी IIT कानपुर से BTech की है। तेजस्वी IAS हैं और उनके पति IPS, दोनों ही सार्वजनिक सेवा में हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

ये भी पढ़ें- UPSC ने उठाया सख्त कदम, DigiLocker से वेरिफाई होंगे डॉक्यूमेंट, फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक

IAS तेजस्वी राणा के UPSC मार्क्स

  • निबंध (प्रश्नपत्र-1): 141
  • सामान्य अध्ययन-1 (प्रश्नपत्र-2): 120
  • सामान्य अध्ययन-2 (प्रश्नपत्र-3): 97
  • सामान्य अध्ययन-3 (प्रश्नपत्र-4): 105
  • सामान्य अध्ययन-4 (प्रश्नपत्र-5): 109
  • वैकल्पिक-1 (अर्थशास्त्र) (प्रश्नपत्र-6): 173
  • वैकल्पिक-2 (अर्थशास्त्र) (प्रश्नपत्र-7): 152
  • लिखित परीक्षा कुल मार्क्स: 897
  • व्यक्तित्व परीक्षण मार्क्स: 177
  • फाइनल टोटल मार्क्स: 1074