JKBOSE 11th Result 2026 Direct Link: JKBOSE ने 11वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 (Summer Zone) जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यहां जानें JKBOSE 11th Result 2026 देखने का आसान तरीका, डायरेक्ट लिंक, मार्कशीट डाउनलोड प्रक्रिया और नाम से रिजल्ट चेक करने का विकल्प।

JKBOSE 11th Result 2026 Declared: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड(JKBOSE) ने समर जोन का कक्षा 11वीं रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। अब छात्र अपना क्लास 11 का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट को डिजिटल मोड में जारी किया गया है, जिससे छात्र घर बैठे ही अपनी परफॉर्मेंस चेक कर सकते हैं। जानिए JKBOSE 11th Result 2026 कहां-कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक नीचे देखें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

JKBOSE 11th Result 2026 Direct Link

JKBOSE 11th Result 2026: रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

JKBOSE ने रिजल्ट को आधिकारिक पोर्टल jkresults.nic.in पर जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें JKBOSE 11th Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
  • “View Result of Higher Secondary School Examination (Class 11) Session Annual Regular Summer Zone 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और मार्कशीट दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर PDF में सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
  • यह प्रिंटआउट आगे कक्षा 12वीं एडमिशन, स्कॉलरशिप और अन्य दस्तावेजी जरूरतों में उपयोग किया जा सकता है।

नाम से भी देख सकते हैं रिजल्ट: JKBOSE Gazette Option

जिन छात्रों के पास रोल नंबर उपलब्ध नहीं है, उनके लिए भी बोर्ड ने सुविधा दी है। JKBOSE ने result gazette PDF जारी किया है, जिसे छात्र नाम के आधार पर चेक कर सकते हैं। यह gazette आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर उपलब्ध है। Gazette से रिजल्ट देखने का तरीका-

  • JKBOSE वेबसाइट से PDF डाउनलोड करें।
  • फाइल खोलकर Ctrl + F का उपयोग करें।
  • अपना नाम सर्च करें।
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस देखें।

JKBOSE 11th Result 2026: स्कूलों के जरिए भी मिलेगा ऑफलाइन रिजल्ट

बोर्ड ने केवल ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि ऑफलाइन व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। प्रत्येक संबद्ध स्कूल को कॉन्सॉलिडेटेड रिजल्ट शीट भेजी जाएगी। यह सुविधा खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जिन्हें इंटरनेट या तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छात्र अपने स्कूल जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

JKBOSE 11th Result 2026: मार्कशीट में कौन-कौन सी डिटेल्स होंगी शामिल?

JKBOSE 11th मार्कशीट में छात्रों की पूरी शैक्षणिक जानकारी शामिल होगी, जैसे:

  • छात्र का नाम और पिता का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • पास/फेल स्टेटस
  • स्कूल का नाम और कोड

किसी भी तरह की गलती जैसे नाम की स्पेलिंग या अंक में त्रुटि होने पर छात्रों को तुरंत अपने स्कूल या JKBOSE के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।