Job Relocation Cost Viral Video: माइक्रोसॉफ्ट में काम करने का दावा करने वाले IT प्रोफेशनल ने बेंगलुरु से हैदराबाद शिफ्ट होने पर ₹3.6 लाख खर्च का पूरा हिसाब शेयर किया। देखें वायरल वीडियो।

Instagram Viral Video: नई नौकरी या ट्रांसफर का मतलब सिर्फ शहर बदलना नहीं होता, बल्कि पूरी जिंदगी को दोबारा व्यवस्थित करना भी होता है। बेंगलुरु से हैदराबाद शिफ्ट हुए एक डिजिटल व्लॉगर ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। माइक्रोसॉफ्ट में काम करने का दावा करने वाले इस व्लॉगर ने बताया कि किराए के नए घर में शुरुआत करने के लिए उन्हें करीब 3.6 लाख रुपए खर्च करने पड़े। उनकी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए शहर में नई शुरुआत, खर्च का पूरा हिसाब किया शेयर

इंस्टाग्राम पर 'कृष' नाम से पहचान रखने वाले डिजिटल व्लॉगर ने बताया कि हाल ही में उनकी नौकरी के चलते उन्हें बेंगलुरु से हैदराबाद आना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में उनका अपना घर होने के बावजूद हैदराबाद में उन्हें किराए के फ्लैट से नई शुरुआत करनी पड़ी। कृष के मुताबिक, उनकी पत्नी ने भी इस बदलाव के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी, ताकि दोनों साथ मिलकर नए शहर में जीवन की शुरुआत कर सकें। उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि शिफ्टिंग के दौरान किराया, सिक्योरिटी डिपॉजिट, फर्नीचर, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी जरूरी चीजों पर कुल मिलाकर लगभग 3.6 लाख रुपए खर्च हुए।

किराया, डिपॉजिट और जरूरी सामान पर हुआ बड़ा खर्च

व्लॉगर के अनुसार, उन्होंने हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में एक 2BHK फ्लैट किराए पर लिया, जिसका मंथ्ली किराया 30,000 रुपए है। इसके लिए 60,000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना पड़ा। इसके अलावा घर को रहने लायक बनाने के लिए फर्नीचर, घरेलू उपकरण, फिटनेस से जुड़ा सामान और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी खरीदनी पड़ीं। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद कुल रकम करीब 3.6 लाख रुपए तक पहुंच गई। नीचे देखें वायरल वीडियो-

View post on Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने उनसे फ्लैट की लोकेशन और इलाके के बारे में सवाल पूछे। इस पर कृष ने बताया कि उनका फ्लैट हैदराबाद के मणिकोंडा में एक स्टैंडअलोन बिल्डिंग में है। एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनका परिवार आंध्र प्रदेश से है और क्या बेंगलुरु में उनका खुद का घर है। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के हैं, लेकिन उनका जन्म और परवरिश बेंगलुरु में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु में उनका अपना घर है और हाल ही में काम के सिलसिले में हैदराबाद आए हैं।

ट्रांसफर के साथ बढ़ती है आर्थिक जिम्मेदारी

इस वीडियो पर कई लोगों ने नौकरी के लिए बार-बार शहर बदलने की मजबूरी पर भी अपनी राय रखी। कुछ यूजर्स ने आईटी सेक्टर में होने वाले ट्रांसफर को चुनौतीपूर्ण बताया, जबकि कुछ ने कहा कि इतने बड़े खर्च के साथ नई जगह पर बसना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। यह अनुभव दिखाता है कि नौकरी के लिए शहर बदलना केवल एड्रेस बदलने भर की बात नहीं है। नए शहर में घर बसाने के लिए किराया, डिपॉजिट और जरूरी सामान पर होने वाला खर्च कई परिवारों के बजट पर बड़ा असर डाल सकता है। ऐसे में किसी भी जॉब ट्रांसफर या रिलोकेशन से पहले वित्तीय योजना बनाना बेहद जरूरी हो जाता है।