NMC MBBS Seat Matrix 2026-27: NMC ने 2026-27 के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इस बार 9,911 सीटें बढ़ाईं गई हैं। जानिए अब कुल कितनी MBBS सीटें होंगी और किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ीं।

State Wise MBBS Seats 2026: NEET UG 2026 रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बीच देशभर के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इस बार देश में कुल 1,36,939 MBBS सीटें उपलब्ध होंगी। पिछले शैक्षणिक सत्र में यह संख्या 1,27,028 थी। यानी इस साल करीब 9,911 नई MBBS सीटों का इजाफा हुआ है। सीटों में यह बढ़ोतरी नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिलने और पहले से संचालित कॉलेजों की प्रवेश क्षमता बढ़ने के कारण हुई है।

किन वजहों से बढ़ीं MBBS सीटें?

NMC के अनुसार, मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने कई नए MBBS कॉलेजों की स्थापना और मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है। इसके चलते देशभर में मेडिकल शिक्षा की क्षमता पहले से ज्यादा हो गई है। इसका सीधा फायदा उन लाखों छात्रों को मिलेगा जो हर साल NEET UG के जरिए MBBS में दाखिले का सपना देखते हैं।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 टॉपर पांशुल बंसल कौन हैं?

इन राज्यों में सबसे ज्यादा MBBS सीटें

जारी सीट मैट्रिक्स के मुताबिक सबसे अधिक MBBS सीटें कर्नाटक में हैं, जहां कुल 15,395 सीटें उपलब्ध होंगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश (14,000), तमिलनाडु (13,999), महाराष्ट्र (13,099) और तेलंगाना (10,250) का स्थान है। ये पांचों राज्य देश में मेडिकल शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र बनकर उभरे हैं। वहीं गुजरात में 7,750, आंध्र प्रदेश में 7,465, पश्चिम बंगाल में 7,200, मध्य प्रदेश में 6,020 और केरल में 5,704 MBBS सीटें उपलब्ध रहेंगी। नीचे देखें किस राज्य में कितनी मेडिकल सीटें बढ़ीं हैं-

निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए NMC का निर्देश

NMC ने स्पष्ट किया है कि जिन निजी मेडिकल कॉलेजों को नया कॉलेज खोलने या सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिली है, उन्हें सात दिनों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (E-Bank Guarantee) जमा करनी होगी। इसके बाद ही मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) की ओर से लेटर ऑफ परमिशन (LoP) जारी किया जाएगा। संबंधित कॉलेजों को बैंक गारंटी की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी शेयर करनी होगी।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 Topper Aryan Gupta: कौन हैं आर्यन गुप्ता?

NEET UG उम्मीदवारों के लिए क्या है इसका मतलब?

इस बार MBBS सीटों में हुई बढ़ोतरी का सबसे बड़ा लाभ NEET UG अभ्यर्थियों को मिलेगा। सीटें बढ़ने से सरकारी और निजी दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के अवसर पहले की तुलना में बेहतर हो सकते हैं। हालांकि अंतिम एडमिशन NEET UG रैंक, काउंसलिंग प्रक्रिया, आरक्षण नियमों और सीट आवंटन के आधार पर ही होगा।