शुभम चौरसिया को 10वीं में बिहार में 8वां स्थान मिला था। इस बार 12वीं साइंस में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। शुभम को 500 में से 472 अंक मिले हैं। उनका रिजल्ट 94.4 प्रतिशत है। बेटे की सफलता पर माता-पिता और पूरा परिवार खुश है।
12वीं टॉपर्स लिस्ट में सबसे ज्यादा छात्राएं ही शामिल हैं। साइंस में 8 टॉपर में से चार छात्राएं हैं। आर्ट्स में 8 में 5 छात्राएं और कॉमर्स में 13 में 11 छात्राओं ने टॉप किया है। कॉमर्स में औरंगाबाद की सौम्या शर्मा और रजनीश पाठक को पहला स्थान मिला है।
आयुषि नंदन ने 10वीं के टॉपर लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई थी। तब उनकी रैंक पूरे प्रदेश में 9वीं थी। इस बार 12वीं साइंस में उन्होंने 500 में से 474 अंक हासिल किए हैं। उनका परसेंटेज 94.8 है। बेटी की सफलता पर पूरी फैमिली काफी खुश है।
बिहार बोर्ड इंटर साइंस में खगड़िया की आयुषी नंदन को पहला स्थान मिला है। आर्ट्स में पूर्णिया की मोहद्दिसा ने टॉप किया है। वहीं, कॉमर्स में औरंगाबाद की सौम्या और रजनीश कुमार पाठक ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अंक हासिल किया है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। स्टेट बोर्ड में एक बार फिर बोर्ड में छात्राओं ने बाजी मारी है।
बिहार में इस साल 1 फरवरी से 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई थी।। 11 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 13 लाख 18 हजार 227 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 6 लाख 36 हजार 432 छात्राएं और 6 लाख 81 हजार 795 छात्र हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। अगर साइट पर लोड बढ़ने की वजह से कोई समस्या आती है तो मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
हरियाणा सीईटी 2022 एग्जाम का आयोजन पिछले साल नवंबर में हुआ था। कुल 3 लाख 57 हजार 562 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ था। इन भर्ती पर एलिजिबल कैंडिडेट्स संबंधित पोस्ट पर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 13.18 लाख छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया है। इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स हैं। थोड़ी देर में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसकी जानकारी बोर्ड्स की तरफ से दी गई है।
करियर डेस्क : सबसे जांबाज IPS अफसर में से एक पंजाब DIG स्वपन शर्मा इन दिनों खालिस्तानी 'पंजाब दे वारिस' प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के ऑपरेशन की बागडोर संभाल रहे हैं। उनका नाम सुनते ही बड़े-बड़े गैंगेस्टर भागते दिखाई देते हैं। जानें सक्सेस स्टोरी…