इस स्वतंत्रता दिवस सिपाही कर्णवीर सिंह समेत 8 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इनमें गनर जसबीर सिंह (मरणोपरांत), मेजर नितिन धानिया, मेजर अमित दहिया, मेजर संदीप कुमार, मेजर अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और लांस नायक राघवेंद्र सिंह का नाम शामिल है।