RRB Group D Admit Card 2026 Date: रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार कर रहे हैं? जानिए कब आयेगा, परीक्षा तारीख, एग्जाम पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और कट-ऑफ की लेटेस्ट जानकारी यहां पढ़ें।
RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे में ग्रुप D की नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अभी तक RRB Group D Admit Card 2026 जारी नहीं किया है। हालांकि बोर्ड की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होंगे, उम्मीदवार उन्हें अपने-अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का शेड्यूल बदले जाने के बाद से उम्मीदवारों में कन्फ्यूजन बना हुआ है, ऐसे में जानिए पूरी डिटेल और लेटेस्ट अपडेट।
कब-कब हो रही है RRB Group D की परीक्षा?
RRB Group D की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) का आयोजन 8 और 9 जनवरी 2026, इसके बाद 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। इनमें से 8 और 9 जनवरी की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि बाकी तारीखों पर परीक्षा होना अभी बाकी है।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे पहले एग्जाम सिटी और डेट इंटिमेशन स्लिप दी जाएगी, जिससे अभ्यर्थी जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर और किस दिन है।
पहले क्या था परीक्षा का शेड्यूल?
शुरुआत में RRB Group D परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होनी थी। बाद में 1 जनवरी से 16 जनवरी के बीच होने वाली परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया गया। इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया गया, जिसके अनुसार अब परीक्षा जनवरी और फरवरी 2026 में हो रही है।
RRB Group D का पेपर पैटर्न क्या रहेगा?
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल साइंस और मैथ्स से 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से 20 सवाल शामिल होंगे।
नेगेटिव मार्किंग का रखें ध्यान
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। अगर कोई उम्मीदवार गलत जवाब देता है, तो उसके हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। इसलिए अनुमान से जवाब देने से बचने की सलाह दी जाती है।
कट-ऑफ और पासिंग मार्क्स कितने होंगे?
अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं-
- जनरल (UR) और EWS कैटेगरी: 40% अंक
- OBC (नॉन क्रीमी लेयर), SC और ST कैटेगरी: 30% अंक
- इन्हीं अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में कुल 32,438 पदों को भरा जाएगा। यही वजह है कि यह परीक्षा देश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक, परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस और लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले वहीं जारी किए जाएंगे।


