UGC NET June 2026 Registration NTA Advisory: यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन को लेकर NTA ने उम्मीदवारों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। जानें रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, एक से ज्यादा आवेदन पर नियम, विषय चयन से जुड़ी जरूरी जानकारी और परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट। 

UGC NET June 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। एजेंसी ने साफ किया है कि अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरते समय बेहद सावधानी बरतें, क्योंकि सब्जेक्ट चयन और व्यक्तिगत विवरण में गलती होने पर बाद में सुधार का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UGC NET June 2026: एक से ज्यादा आवेदन करने पर क्या होगा?

NTA की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, UGC NET June 2026 के लिए किसी भी उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी एक से अधिक फॉर्म भरता है, चाहे वह एक ही विषय के लिए हो या अलग-अलग विषयों के लिए, तो ऐसे सभी आवेदन अमान्य माने जा सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मल्टीपल एप्लिकेशन की स्थिति में केवल आखिरी सबमिट किया गया आवेदन फॉर्म ही वैध माना जाएगा, जबकि पहले भरे गए सभी फॉर्म स्वतः रद्द कर दिए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रक्रिया में परेशानी खड़ी हो सकती है।

UGC NET June 2026: विषय चयन में नहीं मिलेगी सुधार की सुविधा

NTA ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि आवेदन करते समय विषय का चयन बेहद सोच-समझकर करें। एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद विषय बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को वही विषय चुनना होगा, जिसमें उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। एजेंसी ने कहा है कि आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी, जैसे नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा विषय पूरी तरह सही और प्रमाणित होनी चाहिए।

UGC NET June 2026: कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

UGC NET June 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस बार परीक्षा 85 विषयों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी।

किसके लिए आयोजित होती है UGC NET परीक्षा?

यूजीसी नेट परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और पीएचडी एडमिशन के लिए पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए आवेदन प्रक्रिया में छोटी सी लापरवाही भी भविष्य की तैयारी पर असर डाल सकती है।

UGC NET June 2026 Registration Direct Link

UGC NET June 2026: उम्मीदवारों के लिए 5 जरूरी सलाह

  • आवेदन फॉर्म केवल एक बार भरें।
  • सब्जेक्ट चयन पोस्टग्रेजुएशन विषय के अनुसार करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स दोबारा जांच लें।
  • लास्ट डेट का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही आवेदन करें।