Who Is IPS Nupur Prasad: IPS नूपुर प्रसाद कौन हैं? सुशांत सिंह राजपूत केस की CBI जांच में निभाई अहम भूमिका, अब राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर फिर चर्चा में हैं। जानिए IPS नूपुर प्रसाद का करियर और रोचक बातें।

IPS Nupur Prasad: 2007 बैच की AGMUT कैडर की IPS अधिकारी नूपुर प्रसाद को इस साल पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI जांच में अहम भूमिका निभाने वाली नूपुर प्रसाद का करियर कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़ा रहा है। CBI में कार्यकाल पूरा करने के बाद वह दिल्ली पुलिस में लौट चुकी हैं और फिलहाल इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

सुशांत केस से देशभर में चर्चा में आईं

नूपुर प्रसाद को सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पहचान सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI जांच से मिली। 14 जून 2020 को अभिनेता मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद मामला जांच के लिए CBI तक पहुंचा और अगस्त 2020 में एजेंसी ने इसकी जांच शुरू की। CBI की टीम ने इस दौरान गवाहों के बयान, फॉरेंसिक सामग्री और मेडिकल रिकॉर्ड समेत कई पहलुओं की पड़ताल की। 2025 में एजेंसी ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। जांच में फाउल प्ले, आत्महत्या के लिए उकसाने या आपराधिक साजिश का सबूत नहीं मिलने की बात कही गई।

दिल्ली पुलिस में भी निभा चुकी हैं अहम जिम्मेदारियां

  • CBI में जाने से पहले नूपुर प्रसाद दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी थीं। वह शाहदरा की पहली DCP बनीं। नए जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को स्थापित करने की जिम्मेदारी भी उनके कार्यकाल का अहम हिस्सा रही।
  • शाहदरा में उन्होंने ड्रग नेटवर्क और अवैध जुए जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अपराध रोकने पर जोर दिया। इसके बाद बतौर DCP North Delhi उन्होंने स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े आयोजनों और दिल्ली विश्वविद्यालय चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

ये भी पढ़ें- ₹37 हजार महीने से ₹2.2 करोड़ तक पहुंची सैलरी, 11 साल में ऐसे बदली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की किस्मत

CBI में कई चर्चित मामलों से जुड़ा IPS नूपुर प्रसाद का नाम

CBI में अपने कार्यकाल के दौरान नूपुर प्रसाद का नाम कई हाई-प्रोफाइल जांच से भी जुड़ा। मीडिया रिपोर्टों में उन्हें कारोबारी विजय माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील से संबंधित जांच से जोड़ा गया है। इन जिम्मेदारियों ने एक अनुभवी जांच अधिकारी और प्रशासक के तौर पर उनकी पहचान को और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें- Dreamum Wakeupum पर झूमते हुए बच्चों ने याद की पूरी Periodic Table, केमेस्ट्री टीचर का अंदाज हुआ वायरल

महिला सुरक्षा से लेकर साइबर सेफ्टी तक काम

  • नूपुर प्रसाद की जिम्मेदारियां केवल जांच तक सीमित नहीं रही हैं। उनके पुलिस करियर में महिला आत्मरक्षा, युवाओं से जुड़े कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे समुदाय-केंद्रित अभियानों पर भी काम शामिल रहा है।
  • अब EOW में Joint Commissioner के तौर पर उनकी भूमिका आर्थिक और वित्तीय अपराधों से जुड़ी जांच की निगरानी करना है। ऐसे में मेरिटोरियस सर्विस मेडल उनके लंबे पुलिस करियर, जांच क्षमता और सार्वजनिक सेवा में योगदान की एक महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

पुलिस ऑफिसर से की है शादी

नूपुर प्रसाद की शादी भी एक पुलिस अधिकारी से हुई है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि एक ही पेशे से जुड़े होने की वजह से दोनों एक-दूसरे की नौकरी की मुश्किलों और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। उनके मुताबिक, पुलिस की ड्यूटी में लंबे घंटे, तनाव और लगातार बदलती जिम्मेदारियां होती हैं, ऐसे में जीवनसाथी का उसी पेशे में होना काफी मददगार साबित होता है।