आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कई डेट सामने आ चुके हैं। अब एक नया डेट सामने आया है। पहले माना जा रहा था कि दोनों दिसंबर 2022 में सात फेरे लेंगे। लेकिन अब एक नई तारीख सामने आई है। 

मुंबई. रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) को दूल्हा बने और आलिया भट्ट (Alia bhatt) को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। बॉलीवुड के ये पावर कपल कब सात फेरे लेंगे इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई डेट वायरल हो रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल में दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। लेकिन ऐसा लगता नहीं है क्योंकि अप्रैल आने में महज 20 दिन का वक्त है। इतना ही नहीं अभी इनके रहने वाला आशियाना भी तैयार नहीं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कई डेट सामने आ चुके हैं। अब एक नया डेट सामने आया है। पहले माना जा रहा था कि दोनों दिसंबर 2022 में सात फेरे लेंगे। लेकिन ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो अक्टूब 2022 में आलिया और रणबीर हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। ईटाइम्स के एक सूत्र का कहना है, 'वास्तव में कोई नहीं जानता कि आलिया और रणबीर की शादी की बात आने पर तारीखें आगे-पीछे क्यों हो रही हैं। मुंबई के पाली हिल में स्थित कृष्णा राज में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रहेंगे। उनके घर का रिनोवेशन अभी जारी है।'

उसने आगे बताया कि घर अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। इसे पूरा होने में तकरीबन 18 महीने और लगेंगे। रिनोवेशन होने के बाद ही यह दोनों इस घर में शिफ्ट होंगे। 

अक्टूबर 2022 में Alia bhatt-Ranbir kapoor की हो सकती है शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर 2022 में कपल शादी कर सकते हैं। फैंस भी यही कामना कर रहे हैं कि दोनों की शादी जल्द हो जाए। दोनों फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने में लगे हैं। आलिया भट्ट का हाल ही में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'रिलीज हुई। जो 100 करोड़ के क्लब में पहुंच गई है। इसके बाद आलिया 'आरआरआर'फिल्म में नजर आएंगी। वहीं, 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया और रणबीर कपूर एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

और पढ़ें:

सुष्मिता सेन समेत इन टॉप एक्ट्रेसेस ने कराई ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी,देखें पहले और बाद की तस्वीरें

KHESARI LAL YADAV-AKSHRA SINGH की जोड़ी ने उड़ा गर्दा, 'मीठा रंग' गाना हुआ वायरल

RADHE SHYAM ही नहीं... साउथ की ये 9 फिल्में सालभर देने वाली हैं बॉलीवुड को टक्कर