बता दें कि अदनान सामी को पद्मश्री की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने तो यहां तक कह दिया कि अदनान को बीजेपी सरकार की चमचागिरी के एवज में पद्मश्री से नवाजा जा रहा है।

मुंबई। भाजपा ने गायक अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया है। मोदी सरकार के इस फैसले की विपक्षी दल आलोचना कर रहे हैं। हालांकि भाजपा ने सोमवार को विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या वे सिर्फ उन मुसलमानों को पसंद करते हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत और इसकी संस्थाओं के खिलाफ हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सामी को सम्मानित करने पर सरकार की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देते हुए यह बात कही। बता दें कि अदनान सामी के पिता पाकिस्तानी वायुसेना में काम कर चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता के इतालवी तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के हिटलर से कथित जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें (सोनिया को) भारतीय नागरिकता क्यों दी गई। भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पात्रा ने जोर देते हुए कहा कि सामी ‘अत्यधिक हकदार’ हैं और उनकी योग्यता को लेकर पद्म सम्मान दिया गया है। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए जम्मू निवासी के रूप में सामी की मां नौरीन खान के बैकग्राउंड का भी जिक्र किया। पात्रा ने कहा कि क्या यह पार्टी (कांग्रेस) इस क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

View post on Instagram

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप : 
बता दें कि अदनान सामी को पद्मश्री की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने तो यहां तक कह दिया कि अदनान को बीजेपी सरकार की चमचागिरी के एवज में पद्मश्री से नवाजा जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को 'घुसपैठिया' घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी एयरफोर्स में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?