मनोरंजन की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो ओडिसी संगीतकार प्रफुल्ल का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

मुंबई. ओडिसी संगीत की ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले प्रफुल्ल कर (Praful Kar) का निधन हो गया है, वे 83 साल के थे। बता दें कि उनका निधन रविवार रात को हुआ। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे महादीप कर ने दी। बता दें कि ओडिशी संगीत को आगे बढ़ाने और उसको पहचान दिलाने के लिए भारत सरकार ने उन्‍हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सामने आ रही खबरों की मानें तो प्रफुल्ल कर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वर्गद्वार में किया जाएगा। उनके निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) और उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ओडिशी संगीत को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले प्रफुल्ल कर के निधन की खबर सुनकर में बहुत दुखी हूं। ओडिशी म्यूजिक और कल्चर के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और फैन्स के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बचपन से ही जुड़े थे म्यूजिक थे
आपको बता दें कि प्रफुल्ल कर का पारू परिवार संगीत से जुड़ा है इसलिए उन्हें भी बचपन से ही म्यूजिक में रुचि थी। बचपन में उन्होंने पहले अपने पिता बैद्यनाथ कर से संगीत सीखा। संगीत सीखते-सीखते बड़े हुए प्रफुल्ल को 21 साल की उम्र में आकाशवाणी में संगीतकार के तौर पर मान्यता मिल गई थी। आपकौ जानकार हैरानी होगी उन्होंने करीब 70 से ज्यादा ओडिसी फिल्मों में म्यूजिक कम्पोज किया है और 4 बंगाली फिल्मों में भी संगीत दिया है। उन्होंने अपने संगीत में कई प्रयोग किए और इसी संगीत की बदौलत उन्हें कई सम्मान भी मिले। 2016 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। बतौर म्यूजिक डायरेक्टर वे 8 बार सम्मानिक हो चुके हैं। इतना ही नहीं सुरेश वाडेकर, एसपी बालसुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल, मोहम्मद अजिज, अमित कुमार, कविता कृष्णमूर्ति, वाणी जयराम, एस.जानकी, येशु दास सहित कई सिंगर्स ने उनके साथ काम किया है और उनकी फिल्मों के लिए गाने गाए है। 

Scroll to load tweet…


इन्होंने भी जताया शोक
प्रफुल्ल कर के निधन पर उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पद्मश्री प्रफुल्ल कर के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके निधन से ओडिसी संगीत को काफी नुकसान पहुंचा और एक युग की समाप्ति हो गई है। वे अपने स्पेशल म्यूजिक के लिए लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। मैं उनके परिवार के प्रति शोक व्यक्त करता हूं। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने ट्वीट कर लिखा- सिंगर, म्यूजिशियन और डायरेक्ट प्रफुल्ल कर हमेशा याद आएंगे। शोककुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

ये भी पढ़ें
कम वजन और पिचके गाल में शाहरुख खान को पहनाना हुआ मुश्किल, इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने गिराई बिजली

जब कैंसर का पता चलने पर उजड़ गई संजय दत्त की दुनिया, छा गया था अंधेरा, इनके बारे में सोच घंटों रोए भी

एक हाथ में वाइन तो दूसरा हाथ पति के गले में डाले दिखी मिसेज कपूर बनी आलिया भट्ट, मस्ती में नजर आई नीतू सिंह

बिन मेकअप दिखीं उर्फी जावेद, लोग खींचने लगे फोटो तो इस तरह छुपाया चेहरा

गोलू-मोलू जेह मम्मी करीना कपूर की गोद में उछलते-कूदते आए नजर, इनको देखते ही बदली चेहरे की रंगत