कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ गया है। बीते दिन  6,422 नए मरीज मिले हैं। हालांकि इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब तक 215.98 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इस समय एक्टिव केस 0.1% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत बनी हुई है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 215.98 करोड़ वैक्सीन डोज (94.59 करोड़ दूसरी डोज और 18.98 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में कोरोना की 31,09,550 डोज दी गई हैं
  • भारत में वर्तमान में 46,389 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.1% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 5,748 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,41,840 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 6,422 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.04% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट1.71% है
  • अब तक 89.06 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,14,692 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE:  कोरोना संक्रमण के केस एक बार फिर तेजी से ऊपर गए हैं। बीते दिन 6,422 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले यही आंकड़ा 5000 के नीचे चला गया था। हालांकि इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब तक 215.98 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इस समय एक्टिव केस 0.1% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत बनी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 215.98 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
15 सितंबरकी सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 215.98 करोड़ (2,15,98,16,124) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.07 करोड़ (4,07,27,863) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 46,389 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.1% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,748 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,41,840 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6,422 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 3,14,692 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.06 करोड़ (89,06,13,782) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.71% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.04% बताई गई है।

राज्यों के पास इस समय 3.67 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 202.48 करोड़ (2,02,48,32,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 3.67 करोड़ से अधिक (3,67,43,650) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान में तंदूरी रोटी की कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे, आपदा में 100% फायदा उठा रहे मुनाफाखोर
धूम मचा ले: बैंक में फंसा हुआ था पैसा, महिला ने फिल्मी स्टाइल में डाली डकैती-'मैं अपना हक लेने आई हूं'