कोरोना के नए मामलों में जबर्दस्त गिरावट आई है। नए केस 13000 के करीब मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.31 लाख से ऊपर है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 199 करोड़ को पार कर गया है। जबकि एक्टिव केस 0.30% हैं। रिकवरी रेट 98.50% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

  • भारत में COVID-19 वैक्सीन कवरेज 199 करोड़ से अधिक हुई
  • 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए 3.75 करोड़ से अधिक पहली डोज दी जा चुकी है
  • भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,31,043 पर है
  • पिछले 24 घंटों में 13,615 नए मामले सामने आए हैं
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 98.50 प्रतिशत है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.24% है

COVID 19 UPDATE: देश में प्रॉपर वैक्सीनेशन के चलते कोरोना को लेकर अभी तक कोई बड़ा खतरा नजर नहीं आया है। इस बीच नए केस भी नीचे गिरे हैं। नए केस 13000 के करीब मिले हैं। जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 16000 था। इस समय एक्टिव केस 1.31 लाख को पार कर गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 199 करोड़ को क्रॉस कर गया है। जबकि एक्टिव केस 0.30% हैं। रिकवरी रेट 98.50% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 199 Cr: देश में वैक्सीनेशन कवरेज
12 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 199 करोड़ (1,99,00,59,536) से अधिक हो गया है। यह 2,61,19,579 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 को शुरू की गई थी। अब तक 3.75 करोड़ (3,75,56,269) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने की ड्राइव 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,31,043 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.30% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.50% है। पिछले 24 घंटों में 13,265 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,29,96,427 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13,615 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
भारत ने अब तक 86.73 करोड़ (86,73,10,272) कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.24% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.23% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
Corona Virus: कोरोना के नए मामलों में थोड़ी गिरावट, नए केस 16000 के करीब मिले, एक्टिव केस 1.30 लाख के पार
21 देशों में हुए स्टडी का दावा, 8 घंटे से ज्यादा बैठकर काम किया तो जान का खतरा, जानें कौन है साइलेंट किलर ?