08:55 PM (IST) Aug 22

भारत 13 रनों से जीता

भारत ने जिम्बाबवे को 13 रनों से हरा दिया है। जिम्बाबवे के बल्लेबाज सिकंदर रजा के 115 रनों की शानदार शतक वाली पारी भी जीत दिलाने में नाकाम रही। 

08:54 PM (IST) Aug 22

अंतिम ओवर में 15 रन की जरुरत

जिम्बाबवे को जीतने के लिए अंतिम ओवर में 15 रन की जरुरत है। अंतिम विकेट की साझेदारी में बल्लेबाज क्रीज पर हैं। 115 रन बनाकर सिकंदर रजा आउट हो चुके हैं। उन्होंने टीम को जीताने का काफी प्रयास किया।

08:50 PM (IST) Aug 22

जिम्बाबवे को जीतने के लिए 15 रन चाहिए

जिम्बाबवे को जीतने के लिए 15 रनों की जरुरत है। नौ विकेट गिर चुके हैं। आठ गेंदों में टीम को 15 रन बनाने के साथ विकेट भी बचाए रखना है।

08:03 PM (IST) Aug 22

जीत के लिए 95 रन की दरकार

भारत के खिलाफ जिम्बाबवे को जीतने के लिए 95 रनों की जरुरत है। सात विकेट गंवाने के बाद टीम ने 40 ओवर्स में 195 रन बना लिए हैं। अब साठ गेंद बचे हैं। 

07:14 PM (IST) Aug 22

तीस ओवर्स का खेल खत्म

जिम्बाबवे के बल्लेबाज 30 ओवर्स का खेल पूरा कर चुके हैं। पांच विकेट के नुकसान पर टीम ने 130 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 160 रन की आवश्यकता है।

07:11 PM (IST) Aug 22

जिम्बाब्वे को पांच झटके लग चुके हैं जीत के लिए अभी 162 रन

जिम्बाब्वे अपने पांच बल्लेबाज खो चुका है। टीम को जीत के लिए 162 रन बनाने हैं।

06:35 PM (IST) Aug 22

जिम्बाबवे के 3 विकेट पर 91 रन

भारत के 290 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाबवे की टीम ने 3 विकेट खो दिए हैं। हालांकि उन्होंने 91 रन बना लिए हैं।

Scroll to load tweet…
06:11 PM (IST) Aug 22

14 ओवर में जिम्बाबवे के 65 रन

भारत-जिम्बाबवे के बीच चल रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाबवे ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं।

Scroll to load tweet…
05:28 PM (IST) Aug 22

जिम्बाबवे ने की तेज शुरूआत

भारत द्वारा दिए गए 290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम जिम्बाबवे ने तेज शुरूआत की है और 5 ओवर में 27 रन बना लिए हैं। हालांकि उनका एक विकेट गिर चुका है।

Scroll to load tweet…
05:09 PM (IST) Aug 22

जिम्बाबवे का पहला विकेट गिरा

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच चल रहे तीसरे वनडे में भारत ने जिम्बाबवे के सामने 290 रनों का लक्ष्य रखा है। वहीं जिम्बाबवे का पहला विकेट गिर गया है। दीपक चाहर ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है।

Scroll to load tweet…
04:29 PM (IST) Aug 22

289 रनों पर समाप्त हुई भारतीय पारी

भारत-जिम्बाबवे के बीच चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं। जिम्बाबवे को मैच जीतने के लिए 290 रन बनाने होंगे।

Scroll to load tweet…
04:23 PM (IST) Aug 22

भारत के 8 विकेट गिरे

टीम इंडिया के 8 विकेट गिर चुके हैं। शार्दूल ठाकुर भी 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

Scroll to load tweet…
04:17 PM (IST) Aug 22

टीम इंडिया के 6 विकेट गिरे

टीम इंडिया का 6वां विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं संजू सैमसन ने 15 रन बनाए। 

Scroll to load tweet…
03:59 PM (IST) Aug 22

दीपक हुड्डा 1 रन बनाकर आउट

भारतीय मध्यक्रम में शामिल किए गए बल्लेबाज दीपक हुड्डा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत के 4 विकेट गिर चुके हैं।

Scroll to load tweet…
03:51 PM (IST) Aug 22

शुभमन गिल की सेंचुरी, ईशान 50 रन बनाकर आउट

भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। वहीं ईशान किशन 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

Scroll to load tweet…
03:34 PM (IST) Aug 22

भारत का स्कोर 200 के पार

भारत और जिम्बाबवे के बीच जारी तीसरे वनडे में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। ओपनिंग करने आए केएल राहुल ने 30 रन बनाए, वहीं शिखर धवन 40 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय टीम के शुभमन गिल ने पारी संभाली और अर्धशतक बना दिया है। भारत 40 ओवर के बाद 200 के पार पहुंच गया है।

Scroll to load tweet…
03:09 PM (IST) Aug 22

शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाया

भारत बनाम जिम्बाबवे के बीच चल रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारत का स्कोर 150 रन के पास चला गया है। बैट्समैन शुभमन गिल ने हाफ सेंचुरी ठोंक दी है।

Scroll to load tweet…
02:43 PM (IST) Aug 22

भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारत-जिम्बाबवे के बीच चल रहे तीसरे वनडे मैच में भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। शिखर धवन 40 रन बनाकर आउट हो गए।

Scroll to load tweet…
02:00 PM (IST) Aug 22

भारत का पहला विकेट गिरा

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जिम्बाबवे के खिलाफ टॉस जीतकर भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है। 

Scroll to load tweet…
01:30 PM (IST) Aug 22

कप्तान ने की सधी शुरूआत

जिम्बाबवे के खिलाफ जारी तीसरे वनडे में भारत ने सधी शुरूआत की है।

Scroll to load tweet…