रोहतास नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार जितेन्द्र महाजन जीत गए हैं। महाजन ने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी रही।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की रोहतास नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार जितेन्द्र महाजन जीत गए हैं। महाजन ने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी रही। बीजेपी उम्मीदवार को यहां से 73873 वोट मिले। वहीं आप की सरिता सिंह को 60632 और कांग्रेस के विपिन शर्मा को 5572 वोट मिले। रोहतास नगर (Rohtas Nagar) सामान्य सीट है और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट में शामिल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1993 में रोहतास नगर सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। बीजेपी के आलोक कुमार विधायक बने थे। इसके बाद कांग्रेस के राधेश्याम खन्ना 1998 में, रामबाबू शर्मा 2003 और 2008 में और 2009 में हुए उपचुनाव में विपिन शर्मा विधायक बने।
2013 में बीजेपी के जितेंद्र महाजन ने कांग्रेस से ये सीट जीत ली। मगर 2015 के चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आंधी में बीजेपी के जितेंद्र भी ये सीट हार गए थे।

रोहतास नगर दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में पड़ता है। पहले यह ग्रामीण क्षेत्र था, लेकिन अब इसका काफी विकास हो गया है। यहां मिली-जुली शहरी और ग्रामीण आबादी है। यहां का साईं बाबा मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। शाहदरा और मानसरोवर पार्क के करीब होने से इसका और भी तेज विकास संभावित है।