चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक टीवी चैनल द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की दो शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं को बताया कि दोनों शिकायतें भाजपा नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई हैं। निर्वाचन आयोग ने सोमवार दोपहर को घोषणा की थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

Scroll to load tweet…

चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई थी।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)