Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बीच राज्य में ये गुजरात मैंने बनाया है, चुनावी अभियान शुरू किया है। यह नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है और अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की है। 

अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश भाजपा की ओर से एक और चुनावी अभियान की शुरुआत की गई है। यह नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था। इसमें कहा गया है ‘इस गुजरात को मैने बनाया है’। प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने इसकी शुरुआती करवाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभियान की शुरुआत करते हुए पाटिल ने कहा कि गुजरात में आदिवासी क्षेत्रों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार समाप्त हुआ हैं। गुजरात के गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। गुजरात आज सफलता के शिखर पर हैं। प्रधानमंत्री द्वारा किए गये प्रयासों से गुजरात यहां तक पहुंचा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री बीते रविवार को पहली बार गुजरात आये थे।

'इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ देना है'

इस दौरे के बीच उन्होंने वलसाड से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने कपराडा के नानापोढा गांव में जनसभा को संबोधित किया था। सभा में उन्होंने कहा, मुझे इस बार अपना सभी रिकॉर्ड तोड़ना है। नरेंद्र की तुलना में भूपेंद्र का रिकॉर्ड ज्यादा होना चाहिए। यह चुनाव न नरेंद्र लड़ रहे हैं और न भूपेन्द्र लड़ रहे हैं। यह चुनाव हमारे गुजरात के हमारे प्रिय भाई-बहन लड़ रहे हैं। कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहकर गुजरात का विकास करने का समय आया हैं। राष्ट्र के विकास के लिए गुजरात के विकास की भावना से हम लगातार काम करते आये हैं। प्रत्येक गुजराती आत्मविश्वास से भरा हुआ हैं। प्रत्येक गुजराती के दिल से निकलना चाहिए। इस गुजरात को मैंने बनाया हैं। 

पूरे देश में हुई थी गुजरात मॉडल की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने गुजरात के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की थी। अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने गुजरात मॉडल का पूरे देश में प्रचार किया था। देश के हर राज्य में इस मॉडल की चर्चा हुई थी। राज्य में उपलब्ध कराई गई तमाम सुविधाओं में चिकित्सा सुविधा का उल्लेख किया जा सकता हैं। गुजरात के अहमदाबाद में एक ही चिकित्सा परिसर में कैंसर, किडनी और हार्ट के अस्पताल स्थित हैं। इन अस्पतालों में गुजरात के अतिरिक्त सीमाई अन्य राज्यों से भी लोग चिकित्सा के लिए यहां आते हैं। यहां उन्हें ये सुविधाएं मुफ्त में ही मुहैया करवाई जाती हैं। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला