पहले चरण में हो रहे मतदान में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी एन बीरेन सिंह की किस्मत का फैसला होना है। उनके साथ कैबिनेट मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह, एनपीपी प्रत्याशी और डिप्टी सीएम युमनाम जॉय कुमार सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह, कांग्रेस के रतनकुमार सिंह, लोकेश्वर सिंह, शरतचंद्र सिंह और विधायक अकोइजम मीराबाई देवी चुनावी मैदान में हैं।