कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको कांग्रेस की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है। तो फिर, दिख तो रहा है न सब जगह मेरा चेहरा।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) लड़ सकती हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से पार्टी के भीतर यह बात चल रही थी कि मुझे यूपी में चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ सकती हैं। कहां से चुनाव लड़ना है इसका अभी फैसला नहीं हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या अखिलेश यादव के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है। कांग्रेस मुख्यालय में यूपी चुनाव के लिए यूथ मैनिफेस्टो भर्ती विधान जारी करते समय उनसे यह सवाल किया गया कि पंजाब में कांग्रेस कह रही है कि पार्टी कलेक्टिव लीडरशिप में जाएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल उठते रहते हैं। क्या आप कांग्रेस का चेहरा होंगी? उन्होंने जवाब दिया कि आपको कांग्रेस की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है। तो फिर, दिख तो रहा है न सब जगह मेरा चेहरा। 

जरूरत पड़ी तो समर्थन पर होगा विचार 
यूपी चुनाव में अगर कांग्रेस की सीटें इतनी नहीं आती कि वह सरकार बना सके तो किसी राजनीतिक दल को समर्थन देकर सरकार में शामिल होने को लेकर भी प्रियंका ने बयान दिया। उन्होंने कहा है कि जब ऐसी परिस्थितियां आएंगी तब यह तय किया जाएगा कि समर्थन किसे देना है। जिस पार्टी को समर्थन देकर सरकार बनाएंगी तो उनका एजेंडा महिलाओं और युवाओं के लिए कांग्रेस द्वारा बनाई गई योजना पर काम कराने का ही होगा।

बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में जाकर युवाओं से बातचीत की है। उन चर्चाओं से जो भी निकला है उसी को लेकर भर्ती विधान बना है। इस घोषणा पत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए बनाया गया है क्योंकि इस वक्त उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए भर्ती सबसे बड़ी समस्या है। इस मौके पर राहुल गांधी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके से घोषणा पत्र बनाया गया है। हम एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का युवा घोषणापत्र, जानिए पिटारे में क्या-क्या

20 लाख नौकरियों से लेकर जॉब कैलेंडर तक जानिए कांग्रेस के Youth Manifesto से जुड़ी 15 खास बातें

टिकट न मिलने पर रोई कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता, कहा- परिवार की कुर्बानियों का मिला ये सिला