नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लोगों का जनादेश BJP को मिला है। एक बार फिर बीजेपी के पास सत्ता बरकरार है। कांग्रेस की सत्ता में वापसी की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। उत्तरखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए बीते 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। इस बार बीजेपी को नुकसान तो हुआ है लेकिन बहुमत पा चुकी है। बीजेपी को करीब 47 सीटें मिली है। जबकि कांग्रेस को 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। बहुजन समाज पार्टी को दो सीटें तो दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीते हैं।
2017 में बीजेपी ने 57 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। हालांकि, पाचं साल के कार्यकाल में बीजेपी ने कई मुख्यमंत्रियों को बदले। अभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों प्रदेश की कमान थी। कांग्रेस अपने अनुभवी नेता हरीश रावत की अगुवाई में चुनाव मैदान में थी। आम आदमी पार्टी ने भी राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। आप कर्नल अजय कोठियाल को सीएम फेस घोषित कर चुनाव मैदान में थे। लेकिन मजेदार बात यह कि बीजेपी के पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस के हरीश रावत और आप के कर्नल अजय कोठियाल चुनाव हार गए हैं। बता दें कि यूपी से अलग होकर उत्तराखंड राज्य की स्थापना 09 नवबंर 2022 को हुई थी। राज्य की सीमाएं नेपाल और चीन से लगती हैं।