'मैं बायोसेक्सुअल हूं'...गौरव खन्ना की पत्नी ने Lock Upp 2 में खोला बड़ा राज !
Lock Upp2: 'लॉक अप' में आकांक्षा चमोला ने तलाक के बाद अब बायसेक्सुअल होने का खुलासा किया। जजमेंट डे पर सीक्रेट सामने आने के बाद वह इमोशनल होकर रो पड़ीं। उनके इस खुलासे से फैंस हैरान हैं।

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप' में किए गए अपने निजी खुलासों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने बताया था कि शादी के करीब 10 साल बाद उनका और गौरव खन्ना का तलाक होने जा रहा है। वो पिछले एक साल से अलग रह रही हैं। अब शो में आकांक्षा का एक और निजी राज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है।

क्या था आकांक्षा का दूसरा सीक्रेट?
लॉकअप 2 में आकांक्षा लगातार अपने सीक्रेट रीविल कर रही हैं। हाल के एक एपिसोड में उन्होंने कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वह बायसेक्सुअल हैं। मतलब उन्हें लड़का और लड़की दोनों पसंद हैं। हालांकि यह बात प्राइवेट बातचीत तक सीमित नहीं रह सकी। श्रेया ने यह जानकारी सूफी मोतीवाला से शेयर कर दी, जिसके बाद मामला पूरे घर में चर्चा का विषय बन गया।
जजमेंट डे पर क्यों टूट गईं आकांक्षा?
'लॉक अप' के जजमेंट डे एपिसोड में होस्ट रितेश देशमुख ने आकांक्षा को बताया कि उनकी अब सिर्फ एक लाइफलाइन बची है। इसके बाद उनकी प्राइवेट बातचीत का वीडियो सभी को दिखाया गया। फुटेज सामने आते ही आकांक्षा भावुक हो गईं और कैमरे के सामने रो पड़ीं। उनका कहना था कि उन्होंने यह बात सिर्फ भरोसे में साझा की थी।
क्या पहले भी कर चुकी हैं निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा?
प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा था कि गौरव पिता बनना चाहते थे, जबकि वह उन्हें वह खुशी नहीं दे पा रही थीं। इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। वहीं, गौरव खन्ना ने तलाक के विवाद से बचते हुए सार्वजनिक मंच पर उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं जताई थी। उन्होंने कहा था कि वो मेरी पत्नी है और चाहता हूं कि वो शो में अच्छा करें और जीतें।
इसे भी पढ़ें: गोविंदा से अलग दूसरे घर में क्यों रहती हैं पत्नी सुनीता? 'लॉकअप 2' में हुआ असली वजह का खुलासा
क्या एलिमिनेशन से पहले बढ़ेगी मुश्किल?
इस हफ्ते आकांक्षा एलिमिनेशन की रेस में भी शामिल हैं। ऐसे में उनके लगातार सामने आ रहे निजी खुलासों ने शो को और चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उनके बयानों को तलाक से जोड़कर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि, अब तक आकांक्षा या गौरव की ओर से इन दोनों मुद्दों को आपस में जोड़ने वाला कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
और पढ़ें: Lock Upp 2: कंगना ने राम कपूर को सुनाईं खरी-खोटी, एक्टर खोलेंगे अपनी जिंदगी का बड़ा राज?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।