- Home
- Entertainment
- अक्षय खन्ना ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, मलाबार हिल में खरीदे इस नए आशियाने की जानें कीमत
अक्षय खन्ना ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, मलाबार हिल में खरीदे इस नए आशियाने की जानें कीमत
Akshaye Khanna Buy Luxury Apartment: मलाबार हिल मुंबई के सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल इलाकों में से एक माना जाता है। अरब सागर के किनारे स्थित इस इलाके में अक्षय खन्ना ने भी एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीद लिया है।

अक्षय खन्ना ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, मलाबार हिल में खरीदे इस नए आशियाने की जानें कीमत
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाकर उन्होंने खूब चर्चा बटोरी। अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने मुंबई के पॉश इलाके मलाबार हिल में करोड़ों रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 33.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह डील सितंबर 2026 में रजिस्टर हुई है। इन दस्तावेजों की जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर अवेलेबल रिकॉर्ड्स के आधार पर दी है।

33.26 करोड़ रुपये का है नया अपार्टमेंट
रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय खन्ना ने मुंबई के मलाबार हिल स्थित 30 लिटिल गिब्स, मलाबार हिल रोड में यह लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट है। इसके अलावा इसमें 175.45 वर्ग फीट का बालकनी एरिया भी शामिल है। बालकनी को मिलाकर प्रॉपर्टी का कुल एरिया 2,516.84 वर्ग फीट यानी करीब 233.82 वर्ग मीटर है। खास बात यह है कि इस प्रॉपर्टी के साथ एक नहीं बल्कि तीन पार्किंग स्पेस भी मिलते हैं।
स्टांप ड्यूटी में दिए करीब 2 करोड़ रुपये
इतनी महंगी प्रॉपर्टी खरीदने के साथ अक्षय खन्ना को स्टांप ड्यूटी के तौर पर भी बड़ी रकम चुकानी पड़ी है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस ट्रांजैक्शन पर करीब 1.99 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी दी गई है। वहीं, रजिस्ट्रेशन चार्ज 30,000 रुपये रहा।
मुंबई का बेहद पॉश इलाका है मलाबार हिल
मलाबार हिल मुंबई के सबसे प्रीमियम रेजिडेंशियल इलाकों में से एक माना जाता है। अरब सागर के किनारे स्थित इस इलाके में लग्जरी अपार्टमेंट्स और महंगे घर हैं। यहां से मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और कोलाबा जैसे प्रमुख इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। मलाबार हिल की लोकेशन के आसपास नेपियन सी रोड, वॉकशॉ रोड और पेडर रोड जैसे प्रमुख रास्ते हैं। इसके अलावा हैंगिंग गार्डन्स, कमला नेहरू पार्क, बंगंगा टैंक और वॉकशॉवर टेंपल जैसे चर्चित स्थान भी इसी इलाके में हैं।
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद लगातार चर्चा में हैं अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना पिछले कुछ समय से अपने काम को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और दूसरे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स में विलेन के रोल में नजर आए। दोनों फिल्मों की टोटल वर्ल्डवाइड कमाई 3,203 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
‘महाकाली’ में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना अब फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। यह उनकी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू फिल्म भी होगी। पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बनी यह माइथोलॉजिकल फैंटेसी फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस तरह एक तरफ जहां अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के बाद लगातार चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक मलाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपये का नया घर खरीदने की खबर ने भी सबका ध्यान खींच लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।