Asim Riaz New Reality TV Show is Lock Up?: क्या आसिम रियाज एकबार फिर टीवी पर एंट्री करने वाले हैं? खबर है कि उनको रियलिटी शो लॉक अप का नया ऑफिर मिला है।

टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में इन दिनों 'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबरें थीं कि 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज और एमटीवी स्प्लिट्सविला स्टार रुरु ठाकुर शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से वायरल हुई, लेकिन अब खुद आसिम रियाज ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

'लॉक अप' में नहीं आ रहे आसिम रियाज

पिछले कुछ दिनों से कई सोशल मीडिया पेज और फैन अकाउंट्स दावा कर रहे थे कि शो में नया ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स आसिम रियाज और रुरु ठाकुर को वाइल्ड कार्ड एंट्री देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए आसिम रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ शब्दों में लिखा, ‘Bigg Boss was my last reality show. Period.’ यानी आसिम ने स्पष्ट कर दिया कि 'बिग बॉस 13' ही उनका आखिरी रियलिटी शो था और फिलहाल किसी भी नए रियलिटी शो का हिस्सा बनने की उनकी कोई योजना नहीं है। उनके इस बयान के बाद 'लॉक अप' में उनकी एंट्री की तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

और पढ़ें - राम मंदिर बयान पर फंसी अनुराधा पौडवाल, सफाई में बोलीं- 'मेरी बातों को सनसनीखेज...'

रुरु ठाकुर की एंट्री पर अब भी सस्पेंस

जहां आसिम रियाज ने खुद इन खबरों को गलत बताया है, वहीं रुरु ठाकुर की एंट्री को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रुरु ठाकुर MTV Splitsvilla X5 से लोकप्रिय हुई थीं और बाद में Splitsvilla X6 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में भी नजर आई थीं। खास बात यह है कि रुरु का नाम पहले योगेश रावत के साथ जुड़ चुका है। योगेश इस समय 'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' में अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा चौधरी के साथ कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में यदि रुरु शो में आती हैं तो रिश्तों और पुराने कनेक्शन को लेकर नया ड्रामा देखने को मिल सकता है। फिलहाल नेटफ्लिक्स या शो के मेकर्स ने रुरु ठाकुर की एंट्री की पुष्टि नहीं की है।

'खतरों के खिलाड़ी 14' में दिखे थे आसिम रियाज

'बिग बॉस 13' के बाद आसिम रियाज रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आए थे। हालांकि उनका सफर विवादों से भरा रहा। एक स्टंट टास्क के दौरान आसिम और दूसरे कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार के बीच तीखी बहस हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने टास्क पूरा करने से इनकार कर दिया था और होस्ट रोहित शेट्टी से भी उनकी बहस हुई थी। इसके बाद उनका सफर शो में जल्दी खत्म हो गया।

और पढ़ें - Shehnaaz Gill ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, Raghav Juyal को लेकर जानें क्या कहा?

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है 'Lock Upp: Sach Ya Sazaa'

'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' इस समय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और हर एपिसोड के साथ शो में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब तक शो से श्रेष्ठा अय्यर, सुनीता आहूजा और माधुरी ग्रोवर बाहर हो चुकी हैं। वहीं शिल्पा शिंदे शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री कर चुकी हैं।