Bhay Season 2 Shooting Update: सीरीज 'भय' के सीजन 2 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसमें करण टैकर फिर से गौरव तिवारी के किरदार में लौट सकते हैं।

ओटीटी पर पैरानॉर्मल थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। करण टैकर की सीरीज ‘भय-ए गौरव तिवारी मिस्ट्री’ के दूसरे सीजन को लेकर हलचल तेज हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं और ‘भय’ सीजन 2 की शूटिंग जनवरी 2027 के मध्य तक शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

फिर लौट सकते हैं करण टैकर

रिपोर्ट के मुताबिक, सीजन 2 में करण टैकर के दोबारा गौरव तिवारी के किरदार में लौटने की संभावना है। मेकर्स फिलहाल उन्हें फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो करण एक बार फिर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि उनकी वापसी और बाकी कास्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

और पढ़ें - नीतू कपूर-रणबीर कपूर हो रहे ट्रोल, दीपिका पादुकोण पहले ही जानती थीं 'मम्माज बॉय' स्टोरी?

बड़े कैनवास पर बनाया जाएगा दूसरा सीजन

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘भय’ का दूसरा सीजन पहले सीजन की तुलना में बड़े कैनवास पर तैयार करने की प्लानिंग है। मेकर्स इस बार पैरानॉर्मल यूनिवर्स को और विस्तार देने की तैयारी में हैं। सीजन 2 में नए अनएक्सप्लेंड केस और पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन को कहानी का हिस्सा बनाए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कहानी पहले सीजन के क्लाइमैक्स से सीधे आगे बढ़ेगी या फिर गौरव तिवारी के सामने कोई बिल्कुल नया केस रखा जाएगा। इस बारे में मेकर्स ने फिलहाल जानकारी सीक्रेट रखी है।

क्या है ‘भय-ए गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की कहानी?

‘भय-ए गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की पहली सीजन 2025 में रिलीज हुई थी। सीरीज का फोकस पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन, रहस्यमयी घटनाओं और अनजाने डर की मनोवैज्ञानिक परतों पर था। करण टैकर ने इसमें पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी का किरदार निभाया था, जो उन मामलों की तह तक जाने की कोशिश करता है, जिनसे आम लोग दूर रहना पसंद करते हैं। यह सीरीज असल जिंदगी के पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जिंदगी और रहस्यमयी मौत से प्रेरित थी। इसमें करण टैकर के साथ कल्कि कोचलिन भी नजर आई थीं। सीरीज का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया था और इसकी कहानी अरशद सैयद ने लिखी थी।

और पढ़ें - Drishyam 3 Advance Booking: दृश्यम-3 का रिलीज से पहले भौकाल, 18Cr पार हुई एडवांस बुकिंग, जानें कैसा रहेगा Day-1

जनवरी 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग, 2027 में रिलीज की उम्मीद

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भय-ए गौरव तिवारी मिस्ट्री’ सीजन 2 की शूटिंग जनवरी 2027 के मध्य तक शुरू हो सकती है। अगर प्रोडक्शन शेड्यूल तय प्लान के मुताबिक चलता है, तो दूसरा सीजन 2027 के आखिर में दर्शकों के सामने आ सकता है। हालांकि, अभी शूटिंग और रिलीज डेट दोनों को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

ओटीटी पर करण टैकर की वापसी वाली फ्रेंचाइजी

‘भय’ के साथ करण टैकर का ओटीटी सफर भी एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अभिनेता इससे पहले ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं। ‘भय’ में उन्होंने एक रियल-लाइफ शख्सियत से प्रेरित किरदार निभाया और पैरानॉर्मल थ्रिलर जैसे अलग जॉनर में नजर आए। सीजन 2 में अगर करण टैकर की गौरव तिवारी के रूप में वापसी होती है, तो दर्शकों को एक बार फिर उसी पैरानॉर्मल दुनिया में जाने का मौका मिलेगा। फिलहाल मेकर्स ने कहानी, कास्ट और रिलीज को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन जनवरी 2027 से शूटिंग शुरू होने की संभावित खबर ने सीरीज के अगले चैप्टर को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।