- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- पवन सिंह ने नए भोजपुरी सॉन्ग 'Arrah Ballia Chhapra' की धूम, ऋतू सिंह संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
पवन सिंह ने नए भोजपुरी सॉन्ग 'Arrah Ballia Chhapra' की धूम, ऋतू सिंह संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क. पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'आरा बलिया छपरा' ने रिलीज के साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की गर्मी बढ़ा दी है। यह गाना आज सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और पलक झपकते ही इस गाने ने ट्रेंडिंग स्पीड पकड़ ली है।

इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी की चर्चित सिंगर अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इस गाने की खास बात यह है कि इसे एक बार फिर से सारेगामा हम भोजपुरी लेकर आई है, जिसके साथ पवन सिंह का पिछला गाना 'लाल घाघरा' खूब लोकप्रिय हुआ था। उस गाने की अपार सफलता के बाद पवन सिंह और सारेगामा हम भोजपुरी का यह नवीनतम गाना एक बार फिर से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है।
बात अगर गाना 'आरा बलिया छपरा' के म्यूजिक वीडियो की करें तो इसमें पवन सिंह के साथ बबली गर्ल ऋतु सिंह नजर आ रही हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बवाल लग रही है और स्वैग भी खूब निखर कर सामने आ रहा है। इस गाने के जरिए सारेगामा हम भोजपुरी में एक बार फिर से बता दिया है कि वह क्यों भोजपुरी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय म्यूजिक चैनल है।
बता दें कि सारेगामा हम भोजपुरी में इस गाने को अलग कॉन्सेप्ट से बनाया है। इस बारे में सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से बताया गया कि गाना 'आरा बलिया छपरा' में भोजपुरी संस्कृति की महक है, जहां एक ओर स्त्री द्वारा महसूस की गई धोखे और दिल दुखाई की पीड़ा को व्यक्त किया गया है। यह खूबसूरत गाना पावर स्टार पवन सिंह द्वारा गाया गया है और आरा, बलिया, और छपरा के लोगों की गर्मी और करीबी का जश्न मनाता है। इस गाने के हुक स्टेप्स भी ट्रेंड कर रहे हैं, जिस पर कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा।
गाना "आरा बलिया छपरा" में संगीत का संयोजन शुभम राज SBR ने किया है, जबकि गीत को लिखा है विनय बिहारी ने। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। गाने में अनुपम यादव और पवन सिंह के साथ एडिशनल वॉइस आरोही भारद्वाज का है।
और पढ़ें…
21 साल में शाहिद कपूर ने खड़ा किया फ्लॉप फिल्मों का पहाड़, HIT बस 5 रहीं
जया बच्चन की 50 साल की सफल शादी का राज, बोलीं- मैंने अमित जी को कभी...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।