- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 7: 'भूत बंगला' की रफ़्तार बरकरार, 7वें दिन भी BO पर खूब बरसे नोट
Bhooth Bangla Collection Day 7: 'भूत बंगला' की रफ़्तार बरकरार, 7वें दिन भी BO पर खूब बरसे नोट
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। बुधवार के बाद गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में कुछ कमी देखी जा रही है। लेकिन यह वीकडे के लिहाज से सम्मानजनक स्कोर करती दिख रही है। जानिए Bhooth Bangla Day 7 Collection...

'भूत बंगला' भारत में 100 करोड़ के करीब
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई के करीब पहुंच गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने पहले 6 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 89.45 करोड़ रुपए कमा लिए थे, जो 7वें दिन बढ़कर लगभग 95 करोड़ रुपए हो सकते हैं।
7वें दिन 'भूत बंगला' ने कितना कलेक्शन किया?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com के मुताबिक़, 7वें दिन यानी रिलीज के बाद पहले गुरुवार को अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर 'भूत बंगला' ने लगभग 1.70 करोड़ रुपए (शाम 4 बजे तक) की कमाई कर ली है। फाइनल आंकड़ा आने तक कलेक्शन लगभग 5-6 करोड़ रुपए हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla में अक्षय कुमार का खानदान: बाप 9 तो दादा 3 साल छोटा, मां की उम्र भी 4 साल कम!
'भूत बंगला' की 7वें दिन की एडवांस बुकिंग भी बंपर
koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'भूत बंगला' ने 7वें दिन एडवांस बुकिंग में मजबूत पकड़ बनाकर रखी। इस रिपोर्ट की मानें तो गुरुवार को पहला शो शुरू होने से पहले तक फिल्म के लगभग 1.17 लाख टिकट बिक गए थे। इससे फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपए नेट और 2.41 करोड़ रुपए ग्रॉस कमा लिए थे।
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
'भूत बंगला' ने 6 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 137.34 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इसमें से भारत में ग्रॉस 105.86 करोड़ रुपए और ओवरसीज में ग्रॉस 31.84 करोड़ रुपए की कमाई की। माना जा रहा है कि 7वें दिन के फाइनल आंकड़े के बाद यह कलेक्शन 150 करोड़ के करीब पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, टॉप 5 में कौन-कौन शामिल
'भूत बंगला' हिट होगी या फ्लॉप?
'भूत बंगला' का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। अगर यह फिल्म भारत में इतनी कमाई को पार कर जाती है तो यह सक्सेसफुल फिल्मों की कैटेगरी में आ जाएगी। हालांकि, इसे हिट होने के लिए 180 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करनी होगी। देखना यह है कि फिल्म इस आंकड़े को छू पाती है या नहीं। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जीशू सेनगुप्ता और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।