सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में काम करने वाले पंजाबी एक्टर और बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का निधन हो गया है। वे 53 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। उन्होंने बॉलीवुड के साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। 

मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। हाल ही में पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का निधन हुआ था। अब खबर आ रही हैं कि एक्टर और बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनके निधन का खबर आते है फैन्स को जबरदस्त झटका लगा। बता दें कि उनका निधन अमृतसर में हुआ। वे 53 साल के थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक आया वरिंदर सिंह घुमन को हार्ट अटैक

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो वरिंदर सिंह घुमन बाइसेप्स इंजरी का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। बताया जा रहा है कि उनको अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौत हो गई। ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा था। बता दें घुमन बॉडीबिल्डिंग और मनोरंजन जगत, दोनों में एक जानी-मानी हस्ती थे। उनके निधन से उन लोगों को गहरा धक्का लगा है, जिन्होंने उनके शुरुआती दिनों से लेकर एक बॉडीबिल्डर चैंपियन और एक्टर बनने तक के सफर को करीब से देखा था। घुमन ने 2009 में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता जीती और मिस्टर एशिया में रनरअप रहे, जिससे उन्होंने भारतीय बॉडीबिल्डिंग में अपनी पहचान बनाई। 2013 में उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा जब उन्हें अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने एशिया में अपने प्रोडक्ट्स को रिप्रेजेंट करने के लिए चुना।

ये भी पढ़ें... कौन थे पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा, 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद तोड़ा दम

फिल्मों में भी किया वरिंदर सिंह घुमन ने काम

बॉडीबिल्डिंग के अलावा वरिंदर सिंह घुमन ने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई थी। उन्होंने 2012 में पंजाबी फिल्म कबड्डी वन्स अगेन में लीड रोल प्ले किया था। 2014 में रोर:टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2019 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म मरजावां में भी काम किया था। वे 2023 में आई सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आए थे। इस मूवी में उन्होंने पाकिस्तानी जेल गार्ड शकील का किरदार निभाया था।

वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर शोक

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- पंजाब के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुमन के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से दुनियाभर में पंजाब का नाम रोशन किया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुखद क्षति को सहन करने की शक्ति दे। फिल्म मेकर सुखमिंदर चहल ने घुमन के निधन पर व्यक्त किया। उन्होंने घुमन की पंजाबी फिल्म कबड्डी अगेन का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-अभी-अभी बहुत दुखद खबर सुनी। मेरे दोस्त वरिंदर घुमन नहीं रहे। वे बहुत ही अच्छे इंसान थे। अविश्वसनीय। भाई, आपकी आत्मा को शांति मिले। आर्टिस्ट मनकीरत औलख ने पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- अलविदा वंदे बाई RIP वरिंदर घुमन।

ये भी पढ़ें... सैफ अली खान पर एक नहीं बल्कि इतने चाकू से हुआ था हमला? एक्टर ने 8 महीने बाद किया शॉकिंग खुलासा